दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 की मौत… घायल बोला- दूर तक घसीटते हुए ले गया

राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अल सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई। जबकि, पांचवा शख्स घायल हुआ है। पापड़दा थाना इलाके के आलूदा इलाके के पास ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार अर्टिगा कार हरियाणा नंबर की थी। घायल युवक ने पुलिस को बताया- टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी भी शव कार के अंदर बुरी तरह फंसे है। उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पापड़दा थाना इलाके के आलूदा इलाके के पास ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार अर्टिगा कार हरियाणा नंबर की थी। घायल युवक ने पुलिस को बताया- टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

नोएडा के रहने वाले थे सभी मृतक

जानकारी के मुताबिक, हादसा पापड़दा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मृतक सभी युवक नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन ट्रक में बुरी तरह फंस गया। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान कार में सवार लोगों को संभलने या बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कड़ी मशक्कत के बाद निकले शव

सूचना मिलने पर पापड़दा थाना पुलिस, एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सबसे पहले ट्रक और कार को अलग करने का प्रयास किया गया। भारी क्षति के चलते कार को काटने के लिए विशेष उपकरणों का सहारा लेना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका और उन्हें दौसा जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक को तुरंत हादसे का अहसास नहीं हुआ, जिस कारण कार ट्रक के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। जब ट्रक चालक को पीछे से असामान्य झटका और आवाज का आभास हुआ, तब उसने वाहन रोका। हालांकि तब तक कार में सवार लोगों की जान जा चुकी थी। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000