प्रयागराज में भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश, जानें किस कारण प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

प्रयागराज। संगम नगरी में माघ मेले में वसंत पंचमी स्नान पर्व और अचला सप्तमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है।ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार सुबह पांच बजे से भारी वाहन संगम नगरी में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बाहर से वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर नो इंट्री लागू रहेगी।

यह व्यवस्था 13 फरवरी की सुबह पांच बजे से 17 फरवरी तक लागू रहेगी।इस दौरान जिन वाहनों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से पास जारी किया गया है, उन पर भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। नो इंट्री प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

जानें कहां बनाया गया नो इंट्री प्वाइंट…

मलाक हरहर तिराहा, हबूसा मोड़, सोरांंव बाइपास, नवाबगंज बाइपास, फाफामऊ, मंदर मोड़ धूमनगंज, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, लैप्रोसी चौराहा और अंदावा चौराहे को नो इंट्री प्वाइंट बनाया गया है।

जानें किन मार्गाें पर रहेगा रूट डायवर्जन…

कानपुर से आने वाले भारी वाहनों को कोखराज कौशांबी में बने बाइपास पर मोड़ दिया जाएगा, जो बाइपास से हंडिया होते हुए वाराणसी जाएंगे।

वाराणसी की ओर से कानपुर जाने वाले वाहनों को हंडिया बाइपास रोड होते हुए कोखराज से कानपुर की तरफ जाएंगे।

फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहे से बिंदकी से बंधवा तिराहा ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की तरफ भेजे जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

कानपुर से मीरजापुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बिंदकी से ललौली होते हुए बांदा की तरफ भेजे जाएंगे। कर्वी से मऊ, शंकरगढ़, नारीबारी, खीरी, कोरांव, मांडा से दाहिने मुड़कर मीरजापुर की तरफ जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

कानपुर से रीवा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए घाटमपुर, हमीरपुर रोड बांदा, कर्वी, शंकरगढ़, से नारीबारी से दाहिने मुड़कर रीवा जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

कानपुर से औराई मीरजापुर जाने वाले भारी वाहनों को कोखराज, बाइपास पर मुड़कर सीधे हंडिया से औराई से मुड़कर चील्ह होते हुए मीरजापुर जाएंगे।

रीवा से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहनों को मनिगवां से हनुमना होते हुए मीरजापुर और फिर वहां से वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

रीवा से प्रयागराज होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को शंकरगढ़ से मुड़कर कर्वी, बांदा होते हुए फतेहपुर से रायबरेली होकर लखनऊ भेजा जाएगा।

रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहन प्रतापगढ़ के भोपियामऊ, मुंगराबादशाहपुर जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजे जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000