महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक

बहराइच। शहर के नूरुद्दीन चक गांव निवासी एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। लेकिन परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद शव लेकर चले गए। देर रात को शव घर से उठाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक हड्डी गोदाम निवासी रेखा देवी (20) पत्नी संदीप कुमार ने आठ माह पूर्व बेटी को जन्म दिया था। बेटी की जन्म के बाद मौत हो गई। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार रात नौ बजे रेखा देवी की तबियत अचानक खराब हो गई।

इस पर परिवार के लोग महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 10 बजे महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम न हो, इसके लिए परिवार के लोग हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चौकी की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने जा रही थी। लेकिन परिवार के लोग चौकी पुलिस से भिड़ गए। स्ट्रेचर से शव लेकर स्टैंड में गए। इसके बाद ऑटो बुलाकर पुलिस से ज्यादती कर शव लेकर घर चले गए।

इसकी जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। देर रात को दरगाह थाने की पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि मुंह से झाग निकल रहा था। किसी जहरीले पदार्थ का सेवन महिला के करने की आशंका है।

पुलिस को भी कहे अपशब्द

अस्पताल में स्थित चौकी पर इंचार्ज हेमंत सिंह नहीं थे। दो सिपाही पोस्टमार्टम के लिए जिद करने लगे। लेकिन परिवार के लोग उल्टे पुलिस का वीडियो बनाने लगे। नौकरी जाने की धमकी देने लगे। काफी देर बाद चौकी इंचार्ज भी पहुंचने, लेकिन वह भी शव ले जाने से नहीं रोक सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |     CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते चपरासी और बैंक मैनेजर को रंगे किया गिरफ्तार     |     रायबेरली में 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप     |     लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा:बलेनो कार खड़े डंपर से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000