रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, पहले कार से मारी टक्कर, फिर उतारा मौत के घाट

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोथरा रोड पर हिस्ट्रीशीटर कमलेश की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गर्दन पर भी धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है. हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

50 साल के मृतक हिस्ट्रीशीटर का नाम कमलेश था जो कि नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, कमलेश पर फिरोजाबाद जिले के साथ साथ मैनपुरी जिले में भी कई मुकदमें दर्ज थे। कमलेश नगला खंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। शनिवार को कमलेश कहीं जा रहा था। सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर कार सवार बदमाशों ने इसकी बाइक को टक्कर मारी। कमलेश जब जमीन पर गिर गया तो उसे गोली मारी। बाद में उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सिरसागंज, सीओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, मृतक के परिजन से बात की। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि, घटना के संबंध में मृतक के भाई ने चोब सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन दोनों परिवारों के बीच पहले से रंजिश और मुकदमेंबाजी चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000