शराब पीने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, ईंट से कूच कूचकर की हत्या

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने अपने पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर बेटा शराब पीने को लेकर विवाद कर रहा था, जिस पर पिता ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बौखला गया। जिसके बाद आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।

कौन है हिस्ट्रीशीटर कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली…

हरदोई में कोतवाली शहर के मोहल्ला भट्ठापुरवा में सुनील गुप्ता की हत्या उनके ही अपराधिक प्रवृत्ति के बेटे कुलदीप ने कर दी। सुनील गुप्ता रोडवेज बस स्टैंड के पास पूड़ी सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका छोटा बेटा कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली अपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ कोतवाली शहर में कई संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ माह पूर्व उसे जिला बदर किया गया था। बीते 23 सितंबर को जिला बदर की अवधि समाप्त होने के बाद वह अपने घर वापस लौट आया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…

पुलिस के मुताबिक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली शराब के नशे में अपने घर वापस लौटा था और परिवारी जनों के साथ झगड़ा कर रहा था। इस पर पिता सुनील गुप्ता ने उसे रोका तो कुलदीप आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने ईंट से पिता सुनील गुप्ता के सिर पर वार कर दिया। बेटे के जानलेवा प्रहार से पिता सुनील गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर कुलदीप मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन सुनील गुप्ता को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारे बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000