भारत-नेपाल सीमा पर चकमा,फर्जी आधार कार्ड, गुरुग्राम में स्टे,एक और विदेशी महिला की एंट्री से बढ़ा विवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनौली में भारत-नेपाल से अवैध तरीके से भारत में घुसते हुए उज्बेकिस्तान की दिलबर राखिमोवा नाम की महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने बीते दिनों पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने जब पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। महिला ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह गुड़गांव में अपने मित्र कार्तिक के घर रुकी थी। दिलबर राखिमोवा 8 अगस्त को जयपुर चली गई।

इसके बाद 10 अगस्त की दोपहर तक वो उदयपुर में रही। इसके बाद शाम को दिल्ली चली गई।फिर 11 अगस्त को गोरखपुर पहुंची और सोनौली बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देते हुए नेपाल चली गई। नेपाल से वापसी के दौरान वह पकड़ी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।अफसरों का कहना है कि उज्बेकिस्तान की महिला ने फर्जी आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया था।

पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ने दिल्ली में किस जगह और किससे फर्जी आधार कार्ड बनवाया। महिला को फर्जी आधार कार्ड के जरिए अनधिकृत रूप से सरहद पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि भारत से नेपाल जाने का उसका कोई भी अधिकृत विवरण नहीं है। महिला आव्रजन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही अनधिकृत रूप से नेपाल चली गई।

सरहद पर सुरक्षा कर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लगी।वह भारत से नेपाल जाने के दौरान सुरक्षा कर्मियों को चकमा देने में कामयाब रही। सुरक्षा एजेंसियों को महिला ने बताया कि वह दिल्ली के अपने मित्र कार्तिक के साथ राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में दो दिन रुकी थी। इसके पहले दो दिन दिल्ली में रही।देश में वह आराम से घूमते हुए 10 अगस्त को दिल्ली पहुंची। इसके बाद रोडवेज बस से गोरखपुर पहुंची।

यहां से वह एक टैक्सी बुक कर सीधे सोनौली पहुंची। यहां इमिग्रेशन विभाग को चकमा देकर वह नेपाल चली गई। नेपाल में भारतीय सरहद के पास नेपाल के भैरहवा में उज्बेक महिला ने दिल्ली की रहने वाली महिला मित्र निक्की के नाम से एक बड़े होटल में रुम बुक किया। तीन दिन वह होटल रुकी रही। इसके बाद यहां से वह दिल्ली जाने के लिए बेलहिया पहुंची।

बॉर्डर पर कुछ देर रुककर महिला ने माजरा समझा। जब उसे लगा कि अब सरहद पार करना ठीक रहेगा, तब उसने नकाब डाली और सरहद पार करने के लिए आगे बढ़ गई। तेज कदमों से सरहद पार करने के दौरान एसएसबी जवानों को शक हुआ तो रोक लिया। महिला से बातचीत की तो भाषा समझ में नहीं आई। इसके बाद उसे रोककर जांच की गई तो पूरी कलई खुल गई।

भाषा की वजह से पकड़ी गई उज्बेक महिला दिलबर…

उज़्बेक महिला के पास से मिले आधार कार्ड पर साकेत जे 4-48 फ्लैट नंबर 03 खिरकी एक्सटेंशन, मालवीय नगर दक्षिणी दिल्ली लिखा हुआ है। आधार पर नाम निलूफर खान लिखा था।जब महिला से बातचीत की गई तो सुरक्षा एजेंसियों को समझ में आ गया कि यह महिला विदेशी है। बोलचाल से वह भारतीय नहीं लग रही थी। पासपोर्ट और आधार में नाम में अंतर मिला तो शक पुख्ता हो गया।

नहीं रुक रही है उज्बेकिस्तानी महिलाओं की घुसपैठ…

बता दें कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से उज्बेकिस्तानी महिलाओं की घुसपैठ रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक साल पहले भी सोनौली सीमा से उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार हुई थी।समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्र में अक्सर उज्बेकिस्तान की महिलाएं पकड़ी जाती रही हैं। इसके पहले सोनौली सीमा से गिरफ्तार हुईं उज्बेकिस्तानी महिलाएं महराजगंज जेल में सजा काट रही हैं। बावजूद इसके घुसपैठ रुकने का नाम नहीं ले रही है।

बीते साल भी पकड़ी गई थी उज्बेकिस्तान की महिला…

साल 2022 में उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई थी। उसके पास से न तो पासपोर्ट मिला था और न ही कोई भी वैध कागजात। पूछताछ में उसने बताया था कि वह ओमान में काम करती थी, जहां उसको एक और उज्बेकिस्तान की महिला हयात मिली। उसने बताया कि भारत में काम करने के अच्छे पैसे मिलते हैं। इसके बाद वह पैसे के लालच में भारत आने को तैयार हो गई।

सितंबर 2021 में भी पकड़ी गई थीं दो महिलाएं…

इसके अलावा 30 सितंबर 2021 को सोनौली पुलिस और एसएसबी के जवानों ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। दोनों उज्बेकिस्तान की थीं। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम 26 साल की रुशना सुवोनॉवक निवासी शोफिरकों तुमानी और 23 साल की इमिनेववा मबलवद हान निवासी ओकसुव उज्बेकिस्तान बताया था। दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान से काठमांडू पहुंचीं और सरहद पर कुछ लोगों की मदद से दिल्ली जा रही थीं। उसी दौरान जांच में पकड़ी गईं थीं।

पुलिस ने महिला को जेल भेज मामले की शुरू की जांच

डिप्टी एसपी आभा सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के सोनौली सीमा से एसएसबी पुलिस आव्रजन सहयोग से एक विदेशी महिला पकड़ी गई है। उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। ये महिला उज्बेकिस्तान की है। सोनौली थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000