प्रतापगढ़ में गुंडई चरमपर नही रहा खाकी का भय : दिनदहाड़े 10वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा,जान से मारने की दी धमकी
प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर में दबंगों के सामने तमाशबीन बनीं रही भीड़, बीच सड़क नाबालिक को पीटते रहे दबंग, पहले पीटा, फिर कार मे बैठाकर पीटते हुए उठा ले जाने की धमकी दे रहे दबंग । नाबालिग को हाइवे पर पीटते रहे कार सवार दबंग , तमाशबीन बने लोग। जनपद के रानीगंज सर्किल मे दबंगो के हौसले बुलंद नही रहा खाकी का भय । आए दिन दबंग बेखौफ मारपीट की घटना को देते है अंजाम । सोशल मीडिया पर मारपीट का विडिओ हुआ वायरल।फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर पेट्रोल पंप के पास लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर का मामला । कार सवार लोगों द्वारा कक्षा 10 के छात्र को कैमरे के सामने बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल ,कार में ले जाना चाहते थे कार सवार,
सरेआम दबंगई और छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, युवाओं के बीच आखिर किस बात को लेकर है गुस्सा? किसी अकेले कमजोर पर इतनी बेरहमी दिखाने की क्या है जरूरत, इस तरह की घटनाएं कर क्या साबित करना चाहते हैं लोग? फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर पेट्रोल पंप के समीप लखनऊ वाराणसी हाईवे का मामला। एक बार फिर सड़क पर खड़ी भीड़ नजर आई तमाशबीन, थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष तिवारी ने कहा घटना की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में दर्ज किया जा रहा है मुकदमा। सरे बाजार गुंडई करने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई।