अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत: पुत्रवधू और दामाद ने मिलकर सास का गला दबाकर की बेरहमी से हत्या

बिजनौर के रेहड़ थाने के हसनपुर गांव में अवैध संबंधों में हत्या की घटना सामने आई है। कलयुगी पुत्रवधू जैनब और दामाद मेहर अली ने मिलकर अपनी सास शमीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिजनौर के रेहड़ थाने के हसनपुर गांव में कलयुगी पुत्रवधू और दामाद ने मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी।

दोनों के बीच अवैध संबंध थे और सास ने पुत्रवधू जैनब को अपने दामाद मेहर अली के साथ रात में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अवैध संबंधों की पोल खुलने के डर से दोनों ने अपनी सास शमीमा उर्फ़ सूफिया का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सनसनीखेज मामला बिजनौर जिले के रेहड़ इलाके के हसनपुर गांव का है। 18 दिसंबर की रात शमीमा उर्फ़ सूफिया अपने कमरे में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। उनके भाई निसार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शमीमा उर्फ़ सूफिया बिल्कुल सही-सलामत थी और उसे कोई बीमारी भी नहीं थी।

घर में शमीमा उर्फ़ सूफिया के बेटे शाहनवाज़ की पत्नी जैनब रहती थी। शाहनवाज़ बाहर काम करता है। निसार ने रेहड़ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शमीमा उर्फ़ सूफिया की बेटी का प्रेम विवाह घर के सामने रहने वाले मेहर अली से छह साल पहले हुआ था।

शमीमा ने अपनी बेटी की शादी मोहल्ले में ही करने का विरोध किया था, तब से मेहर अली मन ही मन अपनी सास शमीमा से रंजिश रखता था। उसी पर सास की हत्या का शक है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ और छानबीन की तो पता चला कि मृतका शमीमा के बेटे की पत्नी जैनब के अपने नंदोई मेहर अली से अवैध संबंध थे।

दोनों अक्सर किसी न किसी बहाने एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे और मेहर अली सामान पहुंचाने के बहाने जैनब के कमरे में आता-जाता रहता था। शमीमा को देर रात तक मेहर अली का जैनब के कमरे में रुकना पसंद नहीं था। वह अक्सर दोनों को रोकती-टोकती थी और इस बात की शिकायत अपनी बेटी से भी की थी, लेकिन बेटी ने भी बात अनसुनी कर दी।

दिनांक 18 दिसंबर की शाम मेहर अली मछली लाकर जैनब को दे गया और रात को मछली की दावत के बहाने जैनब के कमरे में रुक गया। देर रात करीब एक बजे शमीमा को आवाज सुनाई देने पर उसने जैनब के कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो पुत्रवधू जैनब और दामाद मेहर अली को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

उसने सुबह बेटे शाहनवाज़ को सब बताने की बात कही और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद मेहर अली और जैनब ने अपने संबंधों की पोल खुलने के डर से सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रात में जैनब ने अपनी सास शमीमा की नाक बंद की और मेहर अली ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और रजाई ओढ़ाकर अपने घर चला गया।

जैनब अपने कमरे में जाकर सो गई और सुबह आठ बजे शोर मचा दिया कि उसकी सास सोते-सोते ही मर गई। जैनब ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी सास की हर बात पर रोक-टोक पसंद नहीं थी और वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रखती थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची। उन्हें भरोसा था कि सोते-सोते हुई मौत बताकर उन पर कोई शक नहीं करेगा। पुलिस ने जैनब और मेहर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000