भोजपुर में भीषण हादसा, दो महिलाओं की मौत, गुस्साए लोगों ने आगजनी कर जाम की सड़क

बिहार के आरा में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक दोनों महिलाओं के शव को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साई भीड़ ने हाईवे को जाम कर दिया।

घटना 31 मार्च रविवार की सुबह की है। मृतकों की पहचान पीरो की रहने वाली 45 वर्षीय सुशीला देवी और 40 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। सुशीला देवी को उसकी भाभी की मौत की खबर मिली थी, जिसके बाद सुशीला अपनी देवरानी रिंकी देवी और बेटे के साथ बाइक से शिवपुर जा रही थी। इस दौरान पीरो थाना क्षेत्र के पीरो-बिहिया स्टेट हाईवे पर दुसाधी बधार शिव मंदिर के पास बाइक की टक्कर एक बालू लदे ट्रक से हो गई।

दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। इतना ही नहीं, ट्रक दोनों महिलाओं के शवों को कुछी दूरी तक घसीटता ले गया, ट्रक ड्राइवर कुछ ही दूरी पर ट्रक से उतरा और ट्रक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। वहीं महिलाओं की दर्दनाक मौत के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर जा पहुंचे और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।

क्या कहा नगर परिषद के सभापति ने ?

इस दौरान गुस्साए लोगों की भीड़ ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही पीरो-बिहिया हाईवे पर आग जलाकर कर काफी देर विरोध प्रदर्शन भी किया। वही घटना के बाद पीरों के नगर परिषद के सभापति किरण उपाध्याय ने कहा कि पीरों में ट्रकों के आने-ृजाने के कारण रोज लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है, जिस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से यह मांग की है कि नो एंट्री के समय में ट्रैकों का परिचालन पूरी तरह से रोका जाए ताकि आने वाले समय में ऐसी और कोई घटना दुबारा न हो सके।

लोग सड़क पर खड़े होकर मुआवजे की मांग कर रहे थे, जिसके बाद पीरो थाना समेत दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000