देर रात भीषण हादसा: ट्रक–बस की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हरदिया चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी एवं चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बस संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला गांव से अजमेर शरीफ जा रही थी। इसी दौरान हरदिया चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस और ट्रक के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकने की भी बात आई है। ट्रक चालक कानपुर का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस को दी गई जानकारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुछ यात्रियों के वाहन के अंदर फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मौके पर पहुंचे सीओ

मौके पर पहुंचे सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने स्वयं रेस्क्यू और राहत कार्य की निगरानी संभाली। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके और जिला अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों की इलाज का भी जायजा लिया। डीआईजी संजीव त्यागी भी मौके पर पहुंचे। घायलों के जिला अस्पताल लाए जाने के बाद घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ को संभालने के लिए अस्पताल में पुलिस बलों की तैनाती करनी पड़ी। डीआईजी ने कहा कि बस में करीब 21 लोग सवार थे।

टोल बचाने के फेर में हादसों को न्यौता

शहर कोतवाली के हरदिया के पास हुए हादसे की बड़ी वजह टोल टैक्स को माना जा रहा है। शहर के पास मड़वा नगर में स्थित टोल प्लाजा के टोल को बचाने के लिए गोरखपुर की तरफ से आने वाले बस, ट्रक समेत कई वाहन पटेल चौक से हरदिया होते हुए बड़ेवन की तरफ से निकलते हैं। इसी प्रकार लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन भी बड़ेवन से हरदिया होते हुए पटेल चौक पर मेन रोड पकड़ते हैं। सोमवार देर रात हुए हादसे की वजह भी टोल बचाने की कोशिश माना जा रहा है।

जिला अस्पताल में हड़कंप

घायलों के एक साथ जिला अस्पताल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर लाया गया, कई को तत्काल ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार देना पड़ा। अपने-अपने मरीजों को लेकर परिजन इधर-उधर भागते नजर आए।

हालात को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की, ताकि घायलों का त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000