भीषण सड़क हादसा; यमुना एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर, 5 की मौत, 15 से अधिक लोग हुए घायल

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात ट्रक और बस के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। यमुना एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस ने एक ट्रक में टक्कर मारी। प्राइवेट बस दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जेवर के कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

इस हादसे के संबंध में अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, थाना टप्पल क्षेत्रांतर्गत गतरात्रि एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। हादसे में जान गवाने वाले 5 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। इस मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई।  यातायात व्यवस्था सुचारू है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दुःखद घटना पर संवेदना प्रकट की गई।

सीएम योगी ने समुचित उपचार के दिए निर्देश

वहीं अलीगढ़ हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए है। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इधर, बिजनौर में हुए एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में हल्दौर रोड पर एक बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।पुलिस के अनुसार, 20 नवबंर की रात करीब 8:30 बजे हल्दौर रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी, हल्दौर की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। तभी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, घटना में दो लोगों की मौके पर मौत गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000