भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौके पर हुई मौत, छह लोग हुए घायल

हिमाचल प्रदेश के करसोग में शुक्रवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सुन्नी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े 11 बजे के बीच हुआ। शिमला-करसोग नेशनल हाईवे पर अलसिंडी से करीब 50 मीटर दूर उतक मोड़ के पास टाटा सूमो सड़क से करीब 100 मीटर की खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इनमें जस्सल निवासी चालक हरिकृष्ण (45), उनकी पत्नी सुरक्षा देवी (40), लत्ता देवी (40) निवासी खोलई, कौरा देवी (36) निवासी बंदली और निर्मला देवी (56) निवासी शकरिंडी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक करसोग के जस्सल गांव समेत आसपास के ये लोग सुबह बलिंडी जा रहे थे। बलिंडी में लोगों ने प्राकृतिक खेती उत्पादों के खरीद और बिक्री केंद्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होना था।

सुबह जस्सल से चलने के बाद उनकी गाड़ी करीब 6 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि उतक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बारे में पता चलने के बाद आसपास के लोग राहत एवं बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ लोगों ने खाई से घायलों समेत मृतकों के शवों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए शिमला जिले के सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा स्थल से करसोग दूर पड़ता है, जबकि सुन्नी की दूरी यहां से 20 से 22 किमी बताई जा रही है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, इनमें कमलेश निवासी जस्सल, रीमा देवी निवासी शकरिंडी, मनोरमा निवासी शकरिंडी, कृष्णा देवी निवासी खोलई शामिल हैं। दो घायलों के बारे में पता नहीं चला है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ, ऐसे में पुलिस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

मंत्री ने काफिला रोककर की मदद….

हादसे के कुछ ही देर बाद लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला वहां से करसोग की ओर जा रहा था। मंत्री ने अपने काफिले को रोककर मदद की। घायलों को मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ियों से सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रमादित्य शिमला से छतरी जा रहे थे। उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम ने हादसे पर दुख, हरसंभव मदद का भरोसा….

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अलसिंडी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000