बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; सड़क दुर्घटना मेे कई गंभीर

लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक कार सड़क के बगल तालाब में चली गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा। मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार रात करीब 10.40 बजे फतेहपुर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी उसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी आठ लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सड़क भी जाम हाे गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। दो को सीएचसी घुुंघटेर व तीन को जिला अस्पताल में मृत घोषित दिया गया।

सीओ ने बताया कि मृतकों में इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली व साबरीन पत्नी तारिक काजमी शामिल हैं। सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सभी ऑटो से एक रिश्तेदार के निधन पर हाल जानने जा रहे थे। ऑटो में सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार में सवार कुछ लोग दूसरे वाहन से गए हैं। उनका भी पता किया जा रहा है।

इन लोगों की गई जान…सभी निवासी उमरा थाना, कुर्सी तहसील फतेहपुर बाराबंकी

1.इरफान पुत्र एहतेशाम

2.वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली

3.अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली

4.ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली

5.साबरीन पत्नी तारिक काजमी 

 घायलों का विवरण

6.शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद निवासी उमरा

7.अक्सा पुत्री सारिक निवासी उमरा

उपरोक्त सभी बैटरी ऑटो में सवार थे।

8.विवेक पुत्र वीरेंद्र निवासी नंदना खुर्द (वरना कार)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     नेतागिरी का रौब; TI और निगम अधिकारियों के सामने पार्षद पति ने कहा- उतरवा दूंगा वर्दी, ASI ने दिखाई ‘औकात’, सीना चौड़ाकर खुद ही उतारी वर्दी, वीडियो हुआ वायरल     |     स्व0 पं0 भगवानदीन दूबे ने अपना जीवन समाज की सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिये समर्पित किया- महामहिम उप राज्यपाल     |     दबंगों ने घर में घुसकर पुजारी और उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला और ताबड़तोड़ की फायरिंग     |     पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने प्रतापगढ़ के जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना, प्रतापगढ़ में होगा इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण, फैक्ट्री का हुआ शिलान्यास     |     दर्दनांक सड़क हादसा; ट्रक में घुसी मजदूरों को ले जा रही जीप, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; कई लोग हुए घायल     |     पुलिस हिरासत में नाबालिग दलित लड़के की हुई मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया हत्या का आरोप     |     अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का सिर धड से किया अलग, बैग में भरकर पहुंचा थाने     |     पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की 4 लाख में दी सुपारी, प्रेमी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या     |     प्रतापगढ़।दबंगों ने सेना के जवान की जमीन पर किया कब्ज़ा-इन्साफ न मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी     |     कलयुगी बेटी ने दी मां के कत्ल की सुपारी, बोली- भैया 10 लाख लो और मार डालो     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000