उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान किया गया कुर्क

प्रयागराज। प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की मददगार रही जैनब फातिमा के सल्लाहपुर स्थित तीन मंजिला मकान को धूमनगंज पुलिस ने रविवार को कुर्क कर लिया। एसीपी वरुण कुमार के नेतृत्व में करीब 3 घंटे तक कुर्की की कार्रवाई चली। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्य ने मुनादी करा कर आसपास के लोगों को कुर्की की कार्रवाई से अवगत करवाया। इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी 5 लाख इनामी शार्प शूटर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम का कसारी मसारी में स्थित बहुमंजिला मकान और शार्प शूटर साबिर के मारियाडीह के मकान को धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को कुर्क किया था। 24 फरवरी की शाम को सुलेमसराय में हुए उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और छोटे भाई असरफ की 15 अप्रैल को हत्या हो चुकी है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा करीब नौ महीने से फरार चल रही है। एसआईटी की जांच में जैनब फातिमा को भी मुख्य आरोपीयों की मददगार के रूप में चिह्नित किया गया। बरेली जेल में अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ से मुलाकात करने और मीडिया के सामने बचाव में बयान देने के बाद जब पुलिस ने जैनब की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गई।

उमेश पाल हत्याकांड के साथ ही पुलिस ने पूरामुफ़्ती थाने में वक्फ की जमीन कब्जाने बेचने के मामले में भी जैनब फातिमा को आरोपी बनाया है। इस मामले में भी पुलिस जैनब फातिमा को खोज रही है। हालांकि कुर्की की कार्यवाही सिर्फ उमेश पाल हत्याकांड मामले में हुई है। उमेश पाल हत्याकांड में जब पुलिस ने मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और अशरफ के ऊपर शिकंजा कसा तो खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अतीक अहमद और अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद के बचाव में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा खुलकर सामने आ गई थी। जैनब फातिमा ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया। योगी सरकार के दो बड़े नेताओं पर अतीक अहमद से पैसा लेने और वापस न देने का भी आरोप लगाया था। उमेशपाल हत्याकांड मामले की आरोपी जैनब फातिमा के सल्लाहपुर स्थित मकान की कुर्की की कार्रवाई पर एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि उमेशपाल हत्याकांड में जैनब फातिमा भी आरोपी हैं। जैनब फातिमा अशरफ की पत्नी है। उमेशपाल हत्याकांड मामले में यह फरार है, जिस पर पहले आईपीसी की धारा 82 और बाद न्यायालय के आदेशानुसार 83 की कार्यवाही की गई। फरारी से पहले जैनब फातिमा इसी घर मे रहती थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000