कैसे होगा यातायात अनुशासन, सरकारी वर्दी वाले ही उड़ा रहे नियमो की धज्जियां

लखनऊ में खुलेआम नियम तोड़े जा रहे हैं। इसमें खुद पुलिस शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कई पुलिस कर्मी बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपलिंग करते नजर आए। राजधानी में कदम-कदम पर ट्रैफिक नियम तोड़े जा रहे हैं। आम हो या खास, हर कोई नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।

हैरानी की बात ये है कि वर्दीधारी भी पीछे नहीं हैं। तीन नवंबर से यातायात माह की शुरुआत होगी, तब पुलिस अधिकारी महीने भर लोगों को ट्रैफिक नियमों को जगह-जगह, स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पाठशाला लगाकर जागरूक करेगी। लेकिन उनके लिए नियमों का पालन करवाना और उसको आदत में डलवाना बड़ी चुनौती होगी। 

शहर में हर तरफ बिना हेलमेट लोग बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। तमाम ऐसे भी थे, जो फोन पर बात भी कर रहे थे। पुलिसकर्मी भी इसमें पीछे नहीं दिखे। यही नहीं, ट्रिपलिंग में भी कोई हिचक नहीं दिखी। कई बाइक व स्कूटी पर चार-चार लोग भी जाते दिखे। इसके अलावा वनवे से लेकर तमाम मार्गों पर रॉन्ग साइड से वाहन गुजरते रहे। इसमें भी पुलिस वाहनों की संख्या काफी अधिक रही।

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात माह के दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जो भी पुलिसकर्मी नियम तोड़ रहे हैं, उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह नियम का पालन जरूर करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000