इंसानियत हुई शर्मशार:लखनऊ से दिल्ली फिर गाजियाबाद,गैंगरेप के बाद दो लाख में बेचा,बदमाशों के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची लड़की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां महिला ने एक लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन युवकों को सुपुर्द कर दिया। तीनों युवक लड़की को दिल्ली ले गए और कमरे में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों युवक लड़की को अन्य जगह बेच दिया, लेकिन लड़की किसी तरह वहां से भागकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पहुंच गई। लड़की ने थाने में पुलिस को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र की लड़की को उसके पड़ोस की एक महिला ने अपने घर बुलाया। महिला ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। महिला ने लड़की को माधवपुर गांव के धीरू, देशराज और बब्बन को सुपुर्द कर दिया। धीरू, देवराज और बब्बन लड़की को लेकर हरदोई होते हुए संडीला लेकर पहुंचे। जब लड़की को होश आया तो उसने इसका विरोध किया।तीनों ने चाकू दिखाते हुए लड़की को जान से मारने की धमकी दी। तीनों लड़की को दिल्ली ले गए।

दिल्ली में तीनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।इसके बाद फोन करके कुछ लोगों को बुलाकर लड़की को दो लाख में बेच दिया।किसी तरह लड़की बदमाशों की चंगुल से निकल कर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क करके लड़की को उसके परिवार के पास भेजा गया। परिवार की तरफ से धीरू, देवराज और बब्बन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक‌ इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000