यौन शोषण करते हुए सैकड़ों क्लिप वायरल, सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व PM देवगौड़ा के पोते, चुनाव छोड़ भागे विदेश

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य में अलग भूचाल मचा है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर एसआईटी शिकंजा कसा है। वह मौजूद लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की हासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। एसआईटी उन्हें तलाश रही है और सामने आया है कि वह जर्मनी भाग गए हैं।

प्रज्वल का मामला सेक्स स्कैंडल से जुड़ा है, जिसमें उनके एक हजार से ज्यादा वीडियो सामने आए हैं। इधर कर्नाटक में जेडीएस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही बीजेपी ने इस विवाद से किनारा कर लिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने हासन से मौजूदा सांसद और इस सीट से जेडीएस उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना मामले में एसआईटी गठित की है। प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

पिता हैं विधायक…

प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना हासन के होलेनारसीपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। हासन संसदीय सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को हुआ था। राज्य में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले इस घटनाक्रम से राज्य में एक बड़ा विवाद पैदा होने की संभावना है।

महिला आयोग के पत्र पर कार्रवाई…

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हासन जिले में कथित अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी का गठन कर्नाटक महिला आयोग की प्रमुख के राज्य सरकार को लिखे गए पत्र के बाद किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश गए थे।

दर्जनों महिलाओं को बनाया शिकार…

आरोप है कि प्रज्वल रेवन्ना हजारों महिलाओं को परेशान करने और उनका यौन शोषण करने में शामिल है और उसने इन कृत्यों को रिकॉर्ड भी किया है। कथित वीडियो मतदान से ठीक पहले सामने आए और बहस छिड़ गई। प्रज्वल रेवन्ना ने उनकी संलिप्तता को पूरी तरह से खारिज कर दिया था और दावा किया था कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है।

यूरोप के शहर में छिपे प्रज्वल रेवन्ना…

पुलिस को जांच में पता चला है कि प्रज्वल रेवन्ना शनिवार तड़के 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गए। यहां से जर्मनी के लिए उन्होंने सीधी उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि जर्मनी होते हुए प्रज्वल यूरोप के किसी अन्य शहर में छिपे हैं।

एक हजार से ज्यादा क्लिप्स वायरल…

जो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं उनमें घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं। उनका जबरन यौन शोषण करते हुए रिकॉर्डिंग की गई है। इन वीडियोज में प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण करते और खुद ही इसकी रिकॉर्डिंग करते देखा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000