आमने-सामने फंदे से लटके पति-पत्नीः बंद कमरे में एक-दूसरे के लिए फंदा बनाया; स्कूल से लौटी बेटी के रोने पर पता चला

वाराणसी के मंगलवार को पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों ने बंद कमरे में एक-दूसरे के लिए फंदा बनाया फिर उससे लटककर जान दे दी। दोनों के शव आमने-सामने लटक रहे थे। घर में बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। आवाज लगाई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सनी देवल राजभर और पत्नी चांदनी के शव नीचे उतारे। फिर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला 

रामपुर दुर्गावती गांव में सनी देवल राजभर (26) पत्नी चांदनी राजभर (25), बेटियों आदिति (7) और काजल (3) के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर आदिति जब स्कूल से घर लौटी, तो दरवाजा बाहर से खुला था। अंदर जाने पर उसे अपने माता-पिता नहीं मिले। काफी खोजने के बाद भी दोनों नहीं मिले। इसके बाद वह रोने-चिल्लाने लगी। बच्ची को रोते देख पड़ोसी उसके घर पहुंचे।

पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा, पति-पत्नी के शव लटक रहे थे। बच्ची की ये देखकर रोने लगी। सूचना मिलते ही सनी के चचेरे भाई ने चाकू से फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा। इसके बाद पास के एक अस्पताल से डॉक्टर रामबली को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फास्ट फूड की दुकान करता था सनी

सनी देवल के पिता शिवकुमार राजभर लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा चाट-फुल्की और फास्ट फूड की दुकान लगाता था। परिवार पर किसी प्रकार का कर्ज या झगड़ा नहीं था। आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ने यह कदम उठाया, समझ में नहीं आ रहा। घटना के बाद परिवार में मातम छाया है।

दोनों बेटियों की रो-रोकर बुरा हाल

सनी देवल की मां तीजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दोनों मासूम बेटियां आदिति और काजल अपने माता-पिता को खोने के बाद सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया- पहली नजर में मामला एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का लग रहा है। लेकिन, घरवालों के अनुसार घर का दरवाजा खुला था। इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000