पति ने दिया तीन तलाक: देवर ने की थी गंदी हरकत, सास-ससुर समेत सात पर FIR
मसूरी क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और सुसराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अतिरिक्त दहेज की मांग का गंभीर आरोप गया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली में कोर्ट के दखल के बाद मामला दर्ज हुआ है। मसूरी क्षेत्र की महिला की शादी 21 मार्च 2021 को नूर मौहम्मद उर्फ रिहान पुत्र गुलजार निवासी शिकारपुर भोंरा कलां मुजफ्फरनगर के साथ दान दहेज में स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपए नगद तथा सोने चांदी के आभूषण के साथ स्त्रीधन का पूरा सामान दिया था।
जिसमें उसके मां-बाप ने लगभग 30 लाख रुपये शादी में खर्च किये थे। उसकी सुसराल में पति नूर मौहम्मद उर्फ रेहान के अलावा ससुर गुलजार, सास गुलिस्ता, देवर गुलशेर व शेर मौहम्मद तथा नन्द गुड़िया व मुस्कान निवासीगण ग्राम शिकारपुर भोंरा कलां मुजफ्फरनगर ने शादी के कुछ समय बाद से विवाहिता को मामूली बातों पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।
आरोप है कि सुसराल वालों ने उससे अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपए व फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने मां-बाप से लाने की मांग की, विवाहिता ने जब अतिरिक्त दहेज लाने में असमर्थता जताई तो सुसरालीजनों के द्वारा उसको बेल्टों व लात घुंसो से मारपीट की जाती थी।
आरोप है कि पति कमरे में बन्धक बनाकर मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता उसके विरोध करने पर उसको बेल्ट से पीटता था। आरोप है कि 25 दिसम्बर 2024 को उसके सास-ससुर पति और दोनों नन्द रिश्तेदारी में गये हुए थे। घर पर वह अकेली थी। तभी उसका देवर उसके कमरे में आकर उसको लिपट गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
किसी तरह उसने अपने को बचाया, जब उसका पति और सास-ससुर घर आये तो उसने देवर गुलशेर की हरकतों की शिकायत की। मगर उन्होंने उल्टा उसके साथ ही गाली-गलौच की। परिवार ने कहा कि इल्ज़ाम लगाती है, उसके ससुर गुलजार ने खड़े होकर अपने सामने बेरहमी से पिटवाया, उसकी नन्द गुड़िया ने दोनों हाथों से उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी आंखे फट गईं। उसको किसी से कुछ नहीं कहने पर बड़ी मिन्नतें करने पर छोड़ा।
आरोप है कि 26 दिसम्बर 24 को उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया, किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और अपने सुसराल वालों की सारी करतूत बताई। जिसपर उसके पिता ने कस्बे के मौअज्जिज लोगों को ले जाकर बेटी के सुसरालियों से बातचीत की। मगर कोई हल नहीं निकला। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने 26 फरवरी 2025 को अपना दूसरा निकाह कर लिया, उसने बताया कि 26 जून को उसका पति नूर मौहम्मद, ससुर गुलजार, सास गुलिस्ता तथा देवर गुलशेर व शेर मौहम्मद व दो अन्य व्यक्ति उसके मायके रफीकाबाद आये और जबरन उसके घर में घुस गये।
उन्होंने अपने हाथ में कुछ कागजात लिये हुये थे। उससे कहा कि इन पेपर पर साइन कर दे। ये तलाक के पेपर हैं, जब उसने उन पेपरों पर साइन करने से मना किया तो उसके पति ने उसे गालियाँ देते हुये कहा कि फिरसे सबके सामने तलाक देता हूं। कहकर दोबारा तीन तलाक दे दिया।शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये तो वे लोग गाली-गलौच करते हुए धमकी देकर गये कि अगर कहीं शिकायत या कार्रवाई की तो जान से मार देंगे।
पीड़िता ने मसूरी पुलिस से शिकायत की। मगर कोई हल नहीं निकला। 5 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब वह न्यायालय की शरण में आई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता का मामला कोर्ट के आदेश पर आरोपीगण पति,सास,ससुर, देवरों व नन्दों के खिलाफ सुसंगत बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।