पत्नी की हत्या करवाने के चक्कर में खुद की जान गंवा बैठा पति, 6 लाख की सुपारी लेकर शूटर्स ने कर दिया खेल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी की हत्या के लिए भाड़े पर बुलाए गए सुपारी किलर ने पति की ही हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पिछली 15 नवंबर को कस्बा काकोड के मालियों की बगिया नामक स्थान पर एक शव मिला था जिसकी पहचान ककोड़ के ग्राम बीछट निवासी तेजपाल सिंह नामक व्यक्ति के तौर पर की गई थी। घटना के अनावरण के लिए ककोड़ थाने में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के कुछ साथी नशा करते हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की गई तब साथियों ने बताया कि पति पत्नी में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण दोनों अलग अलग रहते थे।

पत्नी की हत्या के लिए बुलाये सुपारी किलर ने की पति की हत्या…

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मृतक तेजपाल को शक था कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवाना चाहती हैं। इसलिए मृतक ने उन्हें पत्नी की हत्या कराने के लिए 6 लाख रुपये दिए थे लेकिन जहां पर उसकी पत्नी रहती थी वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, पकड़े जाने के डर से वे मृतक की पत्नी की हत्या नही कर पाए।13 नवंबर को वह दोनों तेजपाल के साथ शराब पी रहे थे तो उनके मन में लालच आ गया कि यदि वह तेजपाल की ही हत्या कर दे तो रुपये वापस नहीं देने पड़ेगें। इस बीच बबली उर्फ बलराज ने तेजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त बबली व दीप सिंह को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशांदेही पर तमंचा व 3 लाख रुपए अभियुक्त दीप सिंह के घेर से बरामद किए गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000