पति ने पत्नी को जुए में हारने के बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, विरोध करने पर की मारपीट

उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अक्षीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है। वो 12 बीघा जमीन और उसके जेवर तक बेच चुका है। इतना ही नहीं उसने मुझे भी दांव पर लगा दिया।

इसके अलावा महिला ने बताया कि वो तीन बच्चों की मां है और अपने भविष्य को लेकर परेशान है। पति मारपीट के साथ दोस्तों से उसकी इज्जत से खिलवाड़ करवाता है और उनसे संबंध बनाने का दबाव डालता है। जब उसकी बात का विरोध करती हूं तो वो मारपीट करता है। जिसकी शिकायत वो थाने में दर्ज करा चुकी है।

जुआ खेलने की लत से परेशान थी पत्नी…

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका शादी साल-2013 में हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित किया था। पति को शुरू से ही जुआ खेलने की लत थी। जिसके कारण वो अब तक 12 बीघा जमीन और उसके सारे जेवर हार चुके हैं। मुझे भी दांव पर लगा दिया और हार गए। इसके बाद दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच…

इस घटना पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि एक महिला आई थी, जिसके द्वारा बताया गया कि उसका पति अत्याचार करता है और खेत, जेवर भी बेच दिए। उसे जुआ खेलने की लत है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है और निष्पक्ष रूप से विवेचना की जाएगी। दोषी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रोटी और जूस के बाद अब मसाज में थूकने का मामला,  पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार     |     घूमने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों की नदी में डूबकर हुई मौत     |     घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत     |     प्रतापगढ़ कुंडा में सांड से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की हुई मौत     |     अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर     |     भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत     |     डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या     |     जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल     |     प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले में पाक आतंकी सैफुल्लाह का था हाथ,भेजे थे पीओके से आतंकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000