शॉपिंग के बहाने घर से बाहर ले गया पत्नी को पति, हत्या कर नहर में फेंका शव

पीपीगंज। छठ पूजा का सामान खरीदने के बहाने गुरुवार को पत्नी को मायके से बुलाकर ले जाने के बाद युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को नहर में फेंककर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह नहर में महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। छानबीन में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को संदेह है कि घटना में आरोपित का भांजा भी शामिल था, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।पीपीगंज के बढ़नी गांव के परसौनी टोला में रहने वाले राममिलन ने अपनी पुत्री तारामति की शादी 10 वर्ष पहले सहजनवां के लुनिया गांव में रहने वाले सुरेंद्र निषाद से की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
तारामति के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन के चरित्र पर सुरेंद्र संदेह करता था, जिसको लेकर मारपीट भी करता था। गुरुवार को छठ पूजा करने के लिए तारामति मायके आयी थी। पूजा का सामान खरीदने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। सामान खरीदकर लौटते समय गांव पास नहर किनारे सुनसान स्थान पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को नहर में फेंककर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने देर रात तक तारामति की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को शव मिलने के बाद सनसनी फैला गई। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।भांजे के भूमिका की जांच चल रही है।

शुक्रवार को शव को ठिकाने लगाने भांजे संग आया था…

पत्नी की हत्या करके नहर में फेंकने के बाद सुरेंद्र अपनी बहन के घर चला गया। शुक्रवार की सुबह अपने भांजे के साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए परसौनी गांव में पहुंचा, इससे पहले पुलिस को घटना की जानकारी हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने हत्या करने का संदेह जताया तो पीपीगंज थाना पुलिस ने सुरेंद्र को दबोच लिया। उसके भांजे से भी पूछताछ चल रही है।

स्तर पर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका…

गगहा क्षेत्र के घेवरपार गांव में शुक्रवार को 45 वर्षीय राम प्यारे का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। गले पर चोट का निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार की सुबह बेटे अरविंद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राम प्यारे की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। गले पर चोट का निशान होने पर गांव के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई तो गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर एक रस्सी मिली। गगहा थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह साफ होगी। राम प्यारे का बेटा अरविंद कुछ दिन पहले दिल्ली से आया है। पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई एयरपोर्ट से एन‌आईए ने आईएस‌आईएस स्लीपर सेल के दो भगोड़े आतंकियों को किया गिरफ्तार,6 लाख का था इनाम     |     सपा ने सोशल मीडिया एकाउंट से की ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज     |     सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है     |     औरंगजेब,राणा सांगा से लेकर सोफिया-व्योमिका तक,सपा के बयानवीरों की फिसल रही जुबान या कुछ और है कहानी     |     ससुर के साथ भागी बहू,पति ने कहा-ढूंढने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम     |     नोमान पहले था बेरोजगार,फिर बनवाने लगा पासपोर्ट,अब बन बैठा जासूस,जा चुका है चार बार पाकिस्तान     |     लखनऊ के चारबाग के मोहन होटल में लगी भीषण आग, 17 कमरों में फंसे 30 लोग     |     सपा सरकार में थी बिजली चोरी की खुली छूट,थानेदार छोड़ देता था कुर्सी,सपा सांसद आदित्य का वीडियो वायरल     |     हाईवे पर बनी पुलिस पिकेट में घुसी डीसीएम, भवन ध्वस्त, कई बाइकें क्षतिग्रस्त     |     डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर किया पलटवार,दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी से हैं आहत,डिंपल से पूछा सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000