‘मैं घर आ रहा हूं…’ इतना सुन पत्नी ने आशिक को की कॉल; रास्ते में ही ले ली जान,प्रेमी के लिए मार डाला पति

यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला के करीब डेढ़ साल पुराने पल्लेदार कौशल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कौशल की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी, पिंकी के प्रेमी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है है कि पिंकी और सूरज के प्रेम संबंध में कौशल बाधा बन रहा था जबकि अजय उर्फ प्रमोद के साथ कौशल ने मारपीट की थी। तीनों ने साजिश रचकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। सोमवार की शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 20 जून 2024 की सुबह लाइनपार सूत मिल के पीछे मंदिर के पास मझोला के लाइनपार प्रीतम नगर निवासी कौशल (27) का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कौशल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंडी समिति में पल्लेदारी करने वाले कौशल के पिता ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

पुलिस ने कौशल, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि कौशल ने अपनी पत्नी का कॉल की थी। इसके बाद पत्नी पिंकी ने कुछ ही देर बाद सूरज नामक के युवक को कॉल की थी। सोमवार को पुलिस ने कौशल की पत्नी पिंकी, लाइनपार प्रीतम नगर निवासी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। अजय उर्फ प्रमोद ने पूछताछ करने में बताया कि कौशल की हत्या से डेढ़ माह पहले मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करते कौशल से उसका झगड़ा हो गया था। तब कौशल ने अपने भाई को बुलाकर उसकी पिटाई की थी और उसे काम से भी हटवा दिया था। तब अजय उर्फ प्रमोद ने सूरज से संपर्क किया।

सूरज और पिंकी के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। यह दोनों कौशल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। तीनों ने मीटिंग की और कौशल की हत्या की साजिश रच ली थी। 19 जून की रात आढ़त के मुनीम के घर पर कार्यक्रम था, जिसमें कौशल खाना बनाने गया था। देररात में वहां से लौटने से पहले पिंकी को कौशल ने कॉल कर बताया था कि वह घर आ रहा है। पिंकी ने तुरंत इसकी जानकारी सूरज को दी। सूरज और अजय उर्फ अमित सूत मिल के पीछे पहुंच गए और उन्होंने कौशल की हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गए थे। सोमवार शाम पुलिस ने तीनों कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000