“मैं किसी सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानूंगा”- प्रतापगढ़ जनपद के एक इंस्पेक्टर पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, अवमानना केस में लगाई सुप्रीम फटकार

जनपद प्रतापगढ़ थाना कंधई का इंस्पेक्टर नहीं मनाता सुप्रीम कोर्ट का आदेश…

यह मामला तब सामने आया जब इंस्पेक्टर ने अदालत के आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया था और याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी के साथ मारपीट भी की थी। इसमें सबसे अहम् बात यह रही कि यह गिरफ्तारी सीजीएम प्रतापगढ़ की कोर्ट के एनबीडब्लू के आदेश के बाद कंधई थाना के इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सोनकर के आदेश पर साल्हीपुर कंजास में बनी मंदाह पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर मिथिलेश चौरसिया ने की। 

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाने के कोतवाल गुलाब सिंह सोनकर पर सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में कड़ी फटकार लगाई है। यह मामला तब सामने आया, जब कोतवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया था और याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी के साथ मारपीट भी की थी। ऐसा आरोप याचिकाकर्ता अपनी अवमानना की याचिका में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 28 मार्च, 2025 की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कोतवाल ने याचिकाकर्ता को उसके कार्यस्थल से घसीटते हुए गिरफ्तार किया था। जब याचिकाकर्ता ने उन्हें कोर्ट का आदेश दिखाया तो कोतवाल ने गाली-गलौज की और कहा, “मैं किसी सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानूंगा, मैं तुम्हारा सारा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट आज निकाल दूंगा।”

थाना प्रभारी की कुर्सी मिलने के बाद ज्यादातर लोगों में अहंकार आ जाता है। उनको लगता है कि उनसे बड़ा देश-प्रदेश में कोई है ही नहीं। लेकिन कभी-कभी कोई न कोई जिद्दी और समझदार इंसान से पाला पड़ता है तो इनकी सारी कारस्तानियां बाहर आ जाती है। एक थाना प्रभारी को हटाने और उसके कार्य की लापरवाही को बताने के लिए पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी थाना प्रभारी नहीं माने।

मामला जब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा कि उसके आदेशों की अवहेलना की गई तो अवमानना के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों को तलब कर लिया। सुप्रीम कोर्ट में पुलिस और यूपी सरकार अपने दरोगा और कोतवाल की कारस्तानी से परेशान हो गई। सरकार के वकील भी परेशान हैं। क्योंकि जवाब तो उन्हें ही देना है। उन्होंने समय मांगा और फिर अपना पक्ष रखा। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर से पहले कार्रवाई का आदेश दिया है। अब कार्रवाई होनी है।

देर रात एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने उन्हें थाना प्रभारी गुलाब सोनकर को पद से हटा दिया। देखना है कि इन पर क्या कार्रवाई सरकार और एसपी करते हैं। क्योंकि मामला सरकार के संज्ञान में हैं। एडीजी प्रयागराज जोन प्रतापगढ़ आए थे। इस मामले की गोपनीय जांच भी की थी। दोनों पक्षों को तलब किया गया था और सम्बन्धित पुलिस अधिकारी भी तलब हुए थे। दोनों पक्षों को सुनकर पुलिस अधिकारियों के पक्ष सुनकर एडीजी प्रयागराज जोन बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है।

इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह स्पष्ट है कि अधिकारी ने जान-बूझकर अदालत के आदेश की अवहेलना की है और ऐसे मामलों से सख्ती से निपटना जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी अगर खुद न्यायालय की अनदेखी करेंगे तो यह न्याय व्यवस्था पर गहरा प्रहार है।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच एडीजीपी रैंक के अधिकारी से कराई जाए। राज्य सरकार के वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के बाद कोतवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने यह भी कहा कि न्याय के रास्ते में बाधा डालने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 7 नवंबर, 2025 के लिए फिर से सूचीबद्ध किया है।

अब 7 नवंबर, 2025 को जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। इस घटना ने न केवल यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि देश की सर्वोच्च अदालत अपने आदेशों की अवहेलना पर कितना गंभीर रुख अपनाती है। जनपद प्रतापगढ़ में अधिकांश थाना प्रभारी ऐसे ही हैं, जो माननीय न्यायालय को कुछ समझते ही नहीं। माननीय न्यायालय के आदेश तक को मानना पसंद ही नहीं करते। इनका अपना आदेश होता है। इनका अपना फरमान होता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000