वापस आई तो बच्चे को मार देंगे, पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

कानपुर। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी लगाया है कि पति ने उससे उनका डे़ढ साल का बच्चा भी छीन लिया। मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दी। कहा कि घर वापस आई तो बच्चे को मार देंगे। पीड़िता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाबूपुरवा निवासी मुस्कान ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2022 में उनका निकाह जाजमऊ निवासी शरीक अहमद के साथ हुआ था। निकाह के एक माह बाद ही दहेज के लिए उनको प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि सास लइका बेगम, ननद समरीन व तस्मिया, देवर अमान अहमद, ससुर शकील अहमद दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।

मुस्कान के मुताबिक 2 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे पति और ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनके डेढ़ साल के बेटे को उनसे छीन लिया और तलाक तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद उन्होंने भाई और जाजमऊ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जाजमऊ थाना प्रभारी ने ससुरालीजनों से बच्चा वापस दिलाया। इस संबंध में बाबूपुरवा प्रभारी निरीक्षक अजय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000