CCTV में छात्राओं को पीटते दिखीं आवासीय विद्यालय की वार्डन, नौकरी होगी समाप्त,नोटिस जारी

राजधानी लखनऊ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खुजौली की वार्डन/प्रिंसिपल सुधा यादव छात्राओं को मारते-पीटते व प्रताड़ित करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखी हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने रविवार को उनके खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद वार्डन की संविदा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। बाकी दो दिन में जांच टीम विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। अगर, कोई और भी जांच की जद में आया तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

कुछ लोग गाड़ियों से स्कूल परिसर में आते हैं

मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को समाधान दिवस पर स्कूल की छात्राओं ने डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वार्डन और प्रिंसिपल उनको प्रताड़ित करते हैं। स्कूल में शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं। वहीं, रात में कुछ लोग गाड़ियों से स्कूल परिसर में आते हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्डन को तत्काल हटाने का आदेश दिया था। साथ ही जांच कमेटी गठित की थी। जांच समिति के एडीएम-6 शिप्रा पाल, एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम, एआर कॉपरेटिव वैशाली सिंह को शामिल किया गया था। तीनों अफसर रविवार को स्कूल परिसर पहुंची। सबसे पहले छात्राओं के बयान लिए। लगभग सभी छात्राओं ने आरोपों को दोहराया। इसके बाद समिति ने प्रिंसिपल, वार्डन समेत अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों के भी बयान लिए। देर शाम जांच टीम ने डीएम को प्राथमिक जांच सौंपी। इसके आधार पर वार्डन की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। वार्डन पर मारपीट, प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

गहनता से देखी जा रहीं फुटेज

जांच टीम करीब छह घंटे तक स्कूल रही। टीम ने डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में ले लिया। शुरुआती फुटेज में मारने पीटने का आरोप सही पाया गया। चूंकि और भी गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए थे इसलिए जांच टीम फुटेज और गहनता से खंगाल रही है।

कुछ वीडियो भी बनाए गए हैं

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल में शिक्षकों के गुट बने हैं। जिन्होंने स्कूल को अखाड़ा बना रखा है। इसकी वजह से छात्राओं का काफी नुकसान हो रहा है। ये भी पता चला कि कुछ लोगों ने छात्राओं के फोन पर बातचीत करते हुए वीडियो बनाए हैं जिससे उनको परेशान किया जा सके। अधिकारियों ने इन आरोपरों को गंभीरता से लिया है।

शिक्षा विभाग के अफसर क्या करते रहे?

छात्राओं का उत्पीड़न काफी समय से हो रहा था। जब प्रताड़ना असहनीय हो गया तब उन्होंने डीएम से शिकायत की। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसर भी सवालों के घेरे में हैं। यदि छात्राओं को प्रताड़ित किया जा रहा था उनको भनक क्यों नहीं लगी? साफ है कि वह न तो इन स्कूलों की जांच-पड़ताल करते हैं और न ही उनकी निगरानी। छात्राओं की शिकायत ने इन अफसरों की लापरवाही भी उजागर कर दी है।

जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर वार्डन पर केस दर्ज कराया गया है। उनकी संविदा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत जांच की जा रही है। फाइनल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000