मैनपुरी में दो को मारी गोली, एक की मौत, कूड़ा डालने से मना करने पर हुआ
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जगरुपुर में शनिवार को एक घर के दरवाज़े पर कूड़ा डालने से मना करने पर बवाल हो गया।गाली-गलौच के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर आमने-सामने हो गए। लाठियां तनी थी,तब तक एक व्यक्ति गन लोड करते हुए आया और फायर झोंक दिया, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को भूदेव के परिवार ने 28 वर्षीय योगेंद्र सिंह के घर के दरवाजे पर कूड़ा डाल दिया था।योगेंद्र ने इसका विरोध किया तो भूदेव और उनके बेटे अवनीश ने गाली-गलौज शुरू कर दी।सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष से लोग जुट गए,लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गए।इसी दौरान योगेंद्र पर अनवीश ने ताबड़तोड़ कई फायर झोंक दिए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान फायरिंग में विनय को भी गोली लग गई,जिसे मैंने अपना गमछा लपेटकर ब्लड रोका। उसके बाद उसे सैफई ले जाया गया।
भतीजी ईशा ने बताया कि कूड़ा डालने पर आपत्ति के बाद भूदेव की ओर से लोग मारपीट पर उतारू थे। चाचा और उसके घरवाले जब प्रतिरोध किए तो चाचा योगेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बवाल में योगेंद्र के भतीजे विनय को भी गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ फरार हो गए। बता दें कि गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई।सूचना के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो आक्रोशित गांव वालों ने शव को उठने नहीं दिया।पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।