पड़ोसी को किडनैप और हत्या में फंसाने के चक्कर में पिता ने 5 साल के मासूम बच्चे को नदी में फेंका, पुलिस आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पांच साल की बेटे को नदी में फेंक दिया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोसी को किडनैप के मामले में फंसाना चाहता था। जिसके चलते बेरहम पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे को मौत दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह घटना सिंधौली के तिउलक गांव निवासी संजीव ने सोमवार को गांव के विवेक समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उसने अपने पांच वर्षीय बेटे गौरव को किडनैप करने का आरोप लगाया था। संजीव कुमार का अपने पड़ोसी से कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि शिकायतकर्ता संजीव ने पड़ोसियों को फंसाने के लिए अपने पांच वर्षीय बेटे को नदी में धक्का देकर उसकी हत्या की थी।

पिता ने की 5 साल के बेटे की हत्या

बताया जा रहा है कि 2 सितंबर 2024 को संजीव अपने 5 साल के मानसिक रूप से कमजोर बच्चे को स्कूटी पर बैठाकर शहर दवा दिलाने ले गया था। वापस लौटते वक्त उसने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बाबूराम, विवेक विशाल और रिंकू ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया का जांच के दौरान पुलिस को संजीव पर शक हुआ। हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले विवेक के बेटे आयुष का झगड़ा पड़ोसी के बेटे गौरव से हो गया था। जब उसकी पत्नी नन्ही देवी शिकायत करने गई तो विवेक की पत्नी प्रीति ने नन्ही को पीट दिया। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने प्लान तैयार किया और अपने मानसिक कमजोर बेटे की हत्या कर पड़ोसी को फंसाने की कोशिश की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000