प्रतापगढ़ में पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी की मौत,परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार

प्रतापगढ़ जिला कारागार में सोमवार सुबह एक बंदी की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनोद कुमार शुक्ला के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 से अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि सोमवार सुबह विनोद कुमार शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही विनोद शुक्ला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, विनोद शुक्ला की जमानत हो चुकी थी, लेकिन परिजन बेल लेने के लिए जेल नहीं पहुंचे थे। विनोद की शादी मंजू तिवारी से हुई थी और उसके दो बेटे राज शुक्ला और रौनक शुक्ला हैं। मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया है। इस बीच, मृतक के एक रिश्तेदार ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि विनोद की तबीयत बिगड़ने और उसकी मौत की सूचना परिजनों को समय पर नहीं दी गई। रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सही जानकारी देने के बजाय इधर-उधर की बातें बताईं, जिससे परिजनों में नाराजगी है। जेल प्रशासन के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत पर बंदी को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000