चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ मान्धाता थाना में चोरी की मोटर साइकिल व तमंचा-कारतूस तथा देशी बम के साथ 2 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 12, 2022 830 जनपद प्रतापगढ़ के थाना मान्धाता से उप निरीक्षक राकेश चौरसिया मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बोकनापुर मोड़ के पास से 2 व्यक्ति 1- पंकज सरोज उर्फ पंडा पुत्र दारा सरोज निवासी शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ व 2- गौरव रंजन पुत्र स्व0 रामजनम निवासी नागापुर कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 2 अदद चोरी की मोटर साइकि, 2 अदद जिन्दा नाजायज देशी बम व 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में 1- मु0अ0सं0- 228/22 धारा- 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम गौरव रंजन उपरोक्त। 2- मु0अ0सं0- 229/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पंकज सरोज उपरोक्त। 3- मु0अ0सं0- 230/22 धारा- 411, 414 भादवि बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश चौरसिया मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। अपराध 830 Share