सुल्तानपुर में डॉ. पीके पांडे ने महिला का बाएं की जगह दाएं पैर का किया ऑपरेशन, अस्पताल ने दी बेतुकी सफाई 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक वृद्ध महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बजाय दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन रूम से जब वृद्ध महिला बाहर निकलीं तो उन्हें देखकर परिजनों के होश उड़ गए। यह अजीबोगरीब मामला सामने आया तो अस्पताल प्रशासन अलग ही सफाई देने लगा। खबर में आगे विस्तार से पूरा मामला जानिए।

बाएं की जगह दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन…

दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के सिकरी कानूपुर गांव की रहने वाली भुईला देवी के बाएं पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वो चलने-फिरने में असमर्थ थीं। एक्सरे हुआ तो पता लगा कि बाएं पैर में फ्रैक्चर है, जिसपर डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन करने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सुल्तानपुर के एक अस्पताल में एडमिट करा दिया। जब भुईला देवी के बाएं पैर का ऑपरेशन करने के लिए उन्हें ऑपरेशन रूम में ले जाया गया और ऑपरेशन होने के बाद उन्हें बाहर लाया गया तब परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि फ्रैक्चर बाएं पैर में था और ऑपरेशन दाएं पैर में किया गया। इसके बाद फिर भुईला देवी को ऑपरेशन रूम में ले जाया गया जहां उनके बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया।

 

 

डॉक्टर ने क्या बताया..

बता दें कि डॉक्टर के इस कारनामे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पीके पांडे मौके से गायब हो गए। फिलहाल अस्पताल प्रशासन अब इस मामले में अपनी कुछ अलग ही सफाई दे रहा है। अस्पताल संचालक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार, “मरीज के बाएं पैर में दिक्कत थी, जिसका ऑपरेशन किया गया। जबकि दाहिने पैर में सूजन थी और खून जमा हुआ था, उसे निकाला गया।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000