एनकाउंटर में एक लाख का इनामी चवन्नी ढेर, पास में मिली AK-47 और पिस्टल, दर्ज थे 23 से ज्यादा केस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस और मऊ एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता है।आज सुबह लगभग 4 बजे पुलिस और एसटीएफ की टीम की बदमाशों के साथ एक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जौनपुर का नामी बदमाश और बिहार के माफिया गिरोह के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर हत्या करने वाले सुमित उर्फ मोनू चवन्नीं को गोली लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।चवन्नी को पुलिस लंबे समय से खोज रही थी। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। चवन्नी पर जौनपुर, गाजीपुर,बलिया,मऊ समेत बिहार में भी कुल 23 मामले दर्ज थे। चवन्नी पर हत्या के भी कई आरोप थे।

चवन्नी के पास मिली AK-47 और पिस्टल

मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर की पीली नदी के पास एसटीएफ और पुलिस ने सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी को रोकने का प्रयास किया मगर चवन्नीं और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें चवन्नीं घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को चवन्नीं के पास से एक AK-47 और एक 9 MM कि पिस्टल भी बरामद हुआ। इसके अलावा एक बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।मौके से चवन्नी के दो साथी भागने में कामयाब रहे।उनकी तलाशी के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

शहाबुद्दीन के लिए काम कर चुका था चवन्नी

जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पैसे लेकर हत्या करने के अलावा बिहार के चर्चित माफिया रहे शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भी काम कर चुका था। चवन्नी मऊ का रहने वाला था।इस एनकाउंटर को एसटीएफ के अधिकारी डीके शाही और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

पिछले 5 सालों में हुए कई एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 5 सालों में कई एनकाउंटर करते हुए राज्य में अपराधियों पर नकेल कसी है।विकास दुबे से लेकर अतीक अहमद की मौत ने आपराधियों के अंदर खौफ भरा है। इन मुठभेड़ों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधियों में एक डर पैदा करने में मदद की है।पिछले 6 साल में 9,434 से ज्यादा मुठभेड़ हुई हैं। इन मुठभेड़ों में 183 अपराधी मारे गए हैं। इस दौरान 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000