शातिर लुटेरे और पुलिस की हुई मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच के साथ आज वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-2 व सेक्टर-3 मे चैकिंग के दौरान एक स्पलेन्डर मोटरसाइकिल जिस पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे, जिन्हें चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भागने लगे। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनका पीछा करने पर उपरोक्त बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर करने लगे, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायर किया गया।
जिसके बाद बदमाश सचिन पुत्र मंगल निवासी ग्राम चिटहैरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा कांबिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 3 खोखा,2 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 2 चैन लूटी हुई, 2 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल स्पलेन्डर बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 10 जून को निराला स्टेट सोसायटी के सर्विस रोड से एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर चैन व अंगूठी लूटी थी तथा 12  जून को निराला ग्रीन सायर सोसायटी के पास से एक महिला से सोने की चैन छीनी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000