लोकसभा चुनाव- 2024 में राजा भईया गुड़ तो खाए, परन्तु गुलगुला खाने से परहेज करने का कर रहे हैं, नाटक

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन न देने का ऐलान तो किया, परन्तु उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि जनसत्ता दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी का वैनर और नाम का उपयोग इस चुनाव में किसी को नहीं करेंगे, सिर्फ अपने विवेक से योग्य प्रत्याशी को वोट देंगे। यदि पार्टी पदाधिकारी और पार्टी का झंडा और वैनर लेकर पार्टी कार्यकर्ता किसी दल का समर्थन करते हैं तो उस दशा में यह माना जायेगा कि समर्थन करने वाला दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उस दल का समर्थन किया है… 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के सिलसिले में समर्थकों से राय लेने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। राजा भईया बोले कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। इससे समर्थन की आस लगाए बैठे भाजपा व सपा नेताओं को झटका लगा। कार्यकर्ताओं को इस बात की नसीहत भी दी कि मतदान को लेकर आपस में टकराव की नौबत न आए।

कुंडा की बेंती कोठी पर 14 मई को शाम पांच बजे उमड़े हुजूम के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर राजा भईया ने पहले चर्चा की। लोगों की राय जानी। राजा भईया ने समर्थकों से कहा कि लोकसभा चुनाव में किन्हीं कारणों से दूसरे दलों से गठबंधन नहीं हो सका। जिसके बाद यह भी फैसला हुआ कि जनसत्ता दल के झंड़े तले चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। जब कोई प्रत्याशी लड़ाया जाता है तो लोगों की राय ली जाती है। हार जीत पर कार्यकर्ताओं का सम्मान जुड़ा रहता है। सबकी बातों को सुनने के बाद राजा भईया ने ऐलान किया कि भाजपा व सपा किसी भी दल के पक्ष में मतदान करने के लिए वह समर्थकों से नहीं कहेंगे।

लोकसभा चुनाव-2024 में किसी प्राटी को समर्थन नहीं, अपने विवेक से योग्य प्रत्याशी को वोट दें, समर्थक

कौशांबी व प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर समर्थक अपने विवेक से योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उनके सिर व गले में जनसत्ता दल का झंडा चमकता रहना चाहिए। परिवार के सदस्यों के विचार अलग हो सकते हैं। इसे लेकर किसी के बीच टकराव नहीं होना चाहिए। यदि वे उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो वह हमेशा की तरह उनके सुख-दुःख में साथ खड़े मिलेंगे। राजा भईया के भाषण के बीच ब्राह्मण समाज के लोग शंख बजाकर शंखनाद करते रहे। युवा जोश में नारे लगाते रहे। जिन्हें राजा भईया मना करते हुए अपनी बात पूरी करते रहे।

भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर और सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज दोनों पहुंचे थे, समर्थन मांगने

राजा भईया का फैसला भाजपा के लिए जोर का झटका माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा था कि बेंगलुरु में गृहमंत्री से मुलाकात के बाद राजा भईया नरम पड़ सकते हैं। हालांकि राजा भईया ने समर्थकों को बताया कि उनके पास समर्थन मांगने के लिए सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर दोनों ही आए थे। दोनों नेताओं को अपनी इच्छा से अवगत भी कराया। राजा भईया यह भूल जाते हैं कि वह अब एक राजनीतिक दल के रष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पहले निर्दलीय उम्मीदवार रहने पर राजा भईया से जुड़े लोग उनके कार्यकर्त्ता और समर्थक होते थे। अब पार्टी गठित करने के बाद कार्यकर्त्ता के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी भी होते हैं।यदि पार्टी का झंडा, वैनर और पार्टी पदाधिकारी किसी का समर्थन करते हैं तो यह मान लिया जायेगा कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का भे समर्थन है। 

समर्थकों की बैठक से पहले बेंती पहुंचे केंद्रीय मंत्री संग कौशांबी भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर, माँगा अपने पक्ष में समर्थन 

लोकसभा चुनाव को लेकर समर्थकों की बेंती कोठी में बैठक बुलाई गई थी। जिसमे शामिल होने के लिए समर्थक एकत्र भी हो रहे थे। इस बीच कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान राजा भईया से मिलने बेंती पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उनके बीच बातचीत हुई। जहां भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने आशीर्वाद मांगा। जवाब मिला कि कार्यकर्ताओं की बैठक में तय होगा कि जनसत्ता दल लोकसभा चुनाव में किसे अपना समर्थन देगी। 

राजा भईया से समर्थन मांगने पहुंचे थे, सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज

कौशांबी लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भी मंगलवार की सुबह राजा भईया से मुलाकात कर समर्थन मांगा। करीब पंद्रह मिनट तक उनके बीच बातचीत होती रही। करीबियों ने बताया कि राजा भईया ने जवाब दिया कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही कोई फैसला होगा। हालांकि सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज के पिता इन्द्रजीत सरोज जो सपा से विधायक हैं, वह राजा भईया से मिलने नहीं आये। यह अलग बात रही हो कि दोनों नेताओं के बीच दूरभाष से भले ही बातचीत हुई हो ! 

राजा भईया साल- 1993 से साल- 2018 तक अर्जित उपलब्धि को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की उपलब्धि गिनाकर विधान मंडल दल में तीसरी बड़ी पार्टी होने का करते हैं, दावा 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनसत्ता दल का कोई प्रत्याशी कौशांबी व प्रतापगढ़ संसदीय सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। समर्थकों व पार्टी के नेताओं से राय के बाद यह निर्णय लिया गया। फिलहाल राजा भईया के फैसले का असर कौशांबी, प्रतापगढ़ समेत प्रयागराज की सीटों पर भी पड़ सकता है। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक डॉ. केएन ओझा और जिला प्रभारी राम अचल वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सब्जी लेने निकली सात साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, खंडहर में खून से लथपथ मिला शव     |     बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित, हत्या के दौरान प्रोटोकाल में चूक की हो रही जांच     |     सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा; साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 53 श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, 3 की हुई मौत     |     दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता तिरुपति भंडारी की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000