‘उसे ब्याज पर पैसा दिया’: उधार चुकाने के नाम पर महिला से की दरिंदगी, रेहान ने ‘डर्टी कांड’ की बताई सच्चाई
मुरादनगर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूला कि पीड़िता को दिए 20 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सबकुछ किया। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रेहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 वर्षीय रेहान को मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी और पीड़िता दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। पूछताछ में रेहान ने बताया कि उसने पीड़िता को 20 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। जब पीड़िता ने पैसे लौटाने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरादनगर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके।