लोकसभा चुनाव- 2024 के दूसरे चरण में हाई प्रोफाइल चेहरे चुनावी कुरुक्षेत्र में उतरकर ठोंकेगे ताल 

मेरठ। लोकतंत्र के इस महापर्व पर दूसरे चरण के 12 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद सभी उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन प्रपत्रों की जाँच आज सम्पन्न हुई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 8 सीटों पर भी नामांकन का समय खत्म हो गया। अब नाम वापसी की प्रक्रिया शेष है। नाम वापसी के बाद जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचेंगे, उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निग अधिकारी चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा, उसके बाद वह उम्मीदवार अपना कम्पेन तेजी से चालू कर देगा।

दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 94 लोगो ने नॉमिनेशन फाइल किया था। अमरोहा में 21, मेरठ में 22, बागपत में 16 लोगो ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, गाजियाबाद में 35, नोएडा में 34 और बुलंदशहर में 10 लोगो ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, अलीगढ़ में 21, मथुरा में 16 लोगो ने पर्चा भरा। अंतिम दिन गाजियाबाद में सर्वाधिक 35 तो बुलंदशहर में सबसे कम 10 लोगो ने चुनावी मैदान में उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल किया। खबर लिखे जाने तक कितने उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किये गए, इसकी सूचना आयोग द्वारा प्रदान नहीं कराई गयी।

पर्दे पर भगवान श्रीराम की भूमिका का निर्वहन करने वाले अरुण गोविल, मेरठ संसदीय क्षेत्र के चुनावी मैदान में चलाएंगे, वाण

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा से यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से हेमामालिनी, मेरठ से अरुण गोविल, अमरोहा से दानिश अली जैसे चर्चित चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। अब इन 8 सीटों के नामांकन पत्रों की आज जांच पूरी हो गई। पार्टी के उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाये गए। अब नाम वापसी की प्रक्रिया बची जो 8 अप्रैल हो सकेगी। दूसरे चरण में UP की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। देखना होगा कि वो उम्मीदवार जिनके पर्चे वैध पाये गए कहीं वो अपना नाम 8 अप्रेल को वापस न ले लें।

बता दें कि यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीट हैं। इसलिए कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। पिछले 2 चुनावों से बीजेपी यूपी की ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की है। पीएम नरेंद्र मोदी, वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी को इसलिए अपना संसदीय क्षेत्र बनाये, क्योंकि वहाँ से बिहार राज्य की संसदीय सीट पर भी असर डाला जा सकेगा। वो चाहते तो पूर्व पीएम पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की लखनऊ संसदीय सीट को चुनते, परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, डिंपल यादव मैनपुरी और शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से सपा उम्‍मीदवार हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000