इंडी गठबंधन टांय टांय फिस्स,गप्पू और पप्पू की जोड़ी हो गई फेल:केशव प्रसाद मौर्य

बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को बरेली पहुंचे।यहां डिप्टी सीएम ने बदायूं रोड पर कुंवर रिसोर्ट में युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में लव जिहाद,जमीन जिहाद,वोट जिहाद नहीं चलेगा। अब विकसित भारत का संकल्प चलेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य पूरा होगा।कांग्रेस को पूरे देश में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इंडी गठबंधन टांय टांय फिस्स हो गया है। गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल यूपी में फेल हो गई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया था। उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। लोकसभा चुनाव में देश की जनता उन्हें ठुकरा देगी। डिप्टी सीएम ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। 2014 में मोदी ने जो कहा 19 में पूरा किया। धारा 370 हटाकर वादा पूरा किया। 2024 के चुनाव में विकसित भारत का संकल्प है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 400 सीटें जीतने पर पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। 400 सीट आने पर संविधान को नहीं बल्कि राहुल और अखिलेश के भविष्य को खतरा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कर्नाटक में इन्होंने ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दिया। संविधान के खिलाफ काम किया। ऐसा काम करने वालों को 2024 में सजा दी जाएगी।डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जानते नहीं है। उन्हें पहले जान लेना चाहिए। तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

युवा सम्मेलन में बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार,मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मेयर डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, अखिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, प्रशांत पटेल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000