ऑपरेशन महादेव पर क्या कह रहा पाकिस्तान,मारे गए आतंकियों को मान रहा अपना नागरिक,बताया मासूम पाकिस्तानी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के गुनहगार आतंकवादियों का शिकार भारतीय सेना ने 98 दिनों के बाद किया है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी गैंग के सरगना हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह को सेना ने ऑपरेशन महादेव में सोमवार को ढेर कर दिया है।ऑपरेशन महादेव श्रीनगर के बाहरी इलाकों में चल रहा था। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना की एलिट यूनिट स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व कमांडो है। हाशिम मूसा ने सितंबर 2023 में भारत में घुसपैठ की और दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा।ऑपरेशन महादेव में दो और आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकियों के मारे जाने पर पाकिस्तान बिलबिला रहा है।पाकिस्तान ने कहा है कि भारत की एजेंसियां डिटेन कर रखे गए पाकिस्तानियों को एनकाउंटर में खत्म कर इन्हें सीमा पार आतंकी बता रही हैं।पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां इन आतंकियों को निर्दोष और मासूम पाकिस्तानी बता रही हैं। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारत ऑपरेशन महादेव के नाम पर फेक एनकाउंटर कर रहा है। डाॅन ने लिखा है कि भारत की एजेंसियां कथित रूप से निर्दोष पाकिस्तानियों को जिन्हें इंडिया ने जबरन डिटेन कर रखा है स्टेज्ड एनकाउंटर में यूज करने की तैयारी कर रही हैं और उन्हें सीमा पार आतंकी बता रही है।

हास्यास्पद रूप से डाॅन अखबार ने ये नहीं बताया एक पाकिस्तानी नागरिक कश्मीर के जंगलों में सैटेलाइट फोन और हथियारों के जखीरे के साथ क्या कर रहा था।सेना ने मुठभेड़ स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद चौधरी शरीफ ने दावा किया है कि 723 पाकिस्तानी नागरिक भारत के जेलों में बंद हैं,लेकिन पाकिस्तानी सेना ने यह नहीं बताया कि ये 723 पाकिस्तानी नागरिक बॉर्डर पार कर भारत की सीमा में कैसे पहुंचे। डॉन ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि डिटेन किए गए इन लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ बयान देने पर मजबूर किया जा सकता है। जिओ न्यूज ने बचकाना दावा करते हुए लिखा है कि एनकाउंटर की थ्योरी को साबित करने के लिए भारतीय एजेंसियों ने आतंकवादियों की तस्वीरें और हथियार पहले ही जारी कर दिए थे। जिओ के अनुसार ISPR ने अपनी एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि भारत की खुफिया एजेंसियों ने 56 पाकिस्तानियों को हिरासत में रखा है,लेकिन ये पाकिस्तानी भारत की सीमा में कैसे पहुंचे हैं इस बारे में पाकिस्तान ने चुप्पी साध रखी है।

पाकिस्तान के न्यूज चैनल 365 प्लस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने अब ऑपरेशन महादेव शुरू किया है और इसके नाम पर हिरासत में रखे मासूम पाकिस्तानियों का इस्तेमाल एनकाउंटर में कर रहा है।इस चैनल ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन को कामयाब सैन्य कार्रवाई के तौर पर पेश कर रहा है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल के हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा हासिम मूसा को सेना ने तब घेरा, जब सेना को सिग्नल मिला कि पहलगाम हमले में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया गया सैटेलाइट फोन को फिर से इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके बाद सेना ने ऑपरेशन महादेव शुरू किया।इस कार्रवाई में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान जिब्रान, जो कथित तौर पर पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। बता दें कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना की एलिट यूनिट स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व कमांडो है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000