लेडी थानेदार के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया इंस्पेक्टर, पत्नी ने दोनों को धुना; महिला अफसर सस्पेंड

यूपी में आगरा के रकाबगंज महिला थाने के अंदर थाना प्रभारी शैली राणा और इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई के मामले में बड़ा इनपुट सामने आया है। इंस्पेक्टर शैली राणा के आवास पर इंस्पेक्टर पवन नागर के पहुंचने की सूचना शैली राणा के ही एक अधीनस्थ ने पवन नागर की पत्नी गीता नगर को दी थी। इसके बाद मौके पर भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर और भतीजे दिग्विजय के साथ पहुंची गीता नागर ने पवन नागर और शैली राणा के साथ मारपीट की।

इस मारपीट के दौरान महिला थाने में तैनात किसी पुलिसकर्मी ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की, बल्कि इंस्पेक्टर शैली राणा को नीचा दिखाने के लिए घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। डीसीपी सिटी ने मामले की जांच में इस थाने के आठ पुलिसकर्मियों को वीडियो बनाने का दोषी माना है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आगरा ने डीसीपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने के हेड कांस्टेबल हरिकेश और विशाल के अलावा कॉन्सटेबल रेखा को निलंबित कर दिया है।

6 के खिलाफ केस, 8 पुलिस वालों पर एक्शन

इसी प्रकार दारोगा सुनील लाम्बा और देवेंद्र के अलावा सिपाही अंकित तथा PRV पर तैनात सिपाही गिरीश, चालक राजेंद्र को लाईन हाजिर किया है। पुलिस ने इस घटनाक्रम के संबंध में इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी गीता नागर समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को ही अरेस्ट कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला थाना प्रभारी शैली राणा से उनके ही स्टॉफ के लोग खुश नहीं थे। इधर, पति पवन नागर के इंस्पेक्टर शैली राणा से अफेयर की सूचना गीता नागर को भी थी।

पत्नी ने जाल बिछाकर पकड़ा

ऐसे में गीता नागर ने भी शैली राणा के स्टॉफ को पहले से ही सेट कर लिया था। अब जैसे ही इंस्पेक्टर पवन नागर आगरा में शैली राणा के आवास पर पहुंचे, थाने के ही किसी स्टॉफ ने गीता नागर को सूचित कर दिया। इसके बाद गीता नागर पूरी तैयारी के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए आगरा पहुंच गईं। गीता नागर ने पुलिस की पूछताछ में बताया उसके पति पवन नागर की पोस्टिंग मुजफ्फर नगर में थी, लेकिन अब उनका विजिलेंस में ट्रांसफर हो गया है।

नोएडा में हुआ था अफेयर

इस ट्रांसफर को रुकवाने के लिए मेडिकल लीव लेकर इधर-उधर चक्कर काट रहे थे। गीता नागर के मुताबिक इसी बीच उन्हें शक हुआ कि उसके पति ट्रांसफर रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर से गायब रहते हैं। इस जानकारी के बाद उसने भी जाल बिछाया और उन्हें रकाबगंज महिला थाना प्रभारी के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले इंस्पेक्टर पवन नागर और इंस्पेक्टर शैली राणा एक साथ नोएडा में तैनात थे।

शनिवार को ही सस्पेंड हुई महिला इंस्पेक्टर

इसी तैनाती के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और तब से वह लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। आगरा आ गईं। उन्हें जानकारी मिली की उनके पति के वर्तमान में आगरा में तैनात इंस्पेक्टर शैली राणा से संबध हैं। शनिवार को मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड ने इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दोनों इंस्पेक्टरों पर हमला करने के आरोप में मुकदमा लिखने के आदेश दिए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000