थाने में दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट आया सामने,एसपी ने जांच कमेटी की गठित

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार दरोगा मनोज कुमार ने मछरेहटा थाने के अंदर सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी जब घटना स्थल पर पहुंचे तो दरोगा मनोज कुमार खून से लथपथ पड़े थे। मनोज कुमार को फौरन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन डॉक्टरों मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मनोज कुमार फतेहपुर जिले के रहने वाले थे।

दरोगा ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

थाने में दरोगा मनोज कुमार की खुदखुशी की सूचना मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्रा और भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जैसे ही दरोगा को मृत घोषित किया तो पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। थाने में तैनात दरोगा की आत्महत्या किए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दारोगा की मौत के बाद सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें दरोगा ने सुसाइड से पहले एस‌एच‌ओ पर गंभीर आरोप लगाये हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि बिना रुपये लिए मछरेहटा के एस‌एच‌ओ कोई काम नहीं करते थे। लिहाजा मनोज कुमार ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर खुद को गोली मार ली। इस मामले में सुसाइड नोट सामने आने के बाद एसपी ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

एस‌एच‌ओ की प्रताड़ना से सभी परेशान

थाने के सूत्रों की मानें तो दरोगा मनोज कुमार पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनकी परेशानी का कारण एस‌एच‌ओ द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाना बताया जा रहा है।  सूत्रों की माने तो मछरेहटा थाने पर तैनात सभी लोग एस‌एच‌ओ की प्रताड़ना से काफी परेशान हैं। इस मामले पर एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000