इंस्पेक्टर ओंकार नाथ का रात में हुआ क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर, सुबह फंदे से लटका मिला शव

अयोध्या में बुधवार को इंस्पेक्टर ओंकार नाथ का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर घरवाले भी मौके पर पहुंचे। पत्नी रोते हुए कह रही थी, आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। आखिर इतनी बड़ी घटना की वजह क्या है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस भी वजह का पता लगाने में उलझी हुई है। संतकबीर नगर के रहने वाले थे इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर ओंकार नाथ 46 पूरा कलंदर थाने में तैनात थे। देर रात सिटी कोतवाली में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। आज ही उनको अपना कार्यभार ग्रहण करना था। ओंकार नाथ संत कबीर नगर के रहने वाले थे।

थाने के सामने ही मैनुद्दीन पुर गांव है। वहां पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे। परिवार संतकबीर नगर में रहता है। पति ओंकार नाथ की मौत पर रोती पत्नी (राइट) वह रो-रोकर बेहोश हो जा रही है और कह रही हैं कि पति की किसी ने हत्या की है। मकान मालिक अर्जुन सिंह ने बताया वह आज सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक करके कमरे पर पहुंचे थे। अंदर से कमरा बंद कर लिया। जब आवाज दिया, तो कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला, पुलिस को सूचना दी। सूचना पर SSP प्रशांत वर्मा, SP सिटी मधुबन सिंह समेत कई अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घर वालों को सूचना दे दी गई है। इसके बाद पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे। इंस्पेक्टर की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। पुलिस के मुताबिक, दरोगा अक्सर बीमार रहते थे।

पत्नी ने जताई हत्या की आशंका इंस्पेक्टर ओंकार की पत्नी का रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। रोते हुए वह बार-बार यह कह रही है, तुम जब बुलाते थे या बीमार होते थे तो तुरंत आ जाती थी। तुम सुसाइड नहीं कर सकते हो। आखिर तुम्हारा प्राण किसने ले लिया l बेटे विजय कुमार ने बताया हमारे पिता बीमार चल रहे थे। गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा था।इंस्पेक्टर ओंकार नाथ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुसाइड नोट नहीं मिला SSP प्रशांत वर्मा ने बताया,कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ओंकार नाथ का स्वास्थ्य कुछ खराब चल रहा था। मौत की वजह क्या है? अभी इसकी जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है। 2007 में हुए थे भर्ती पुलिस के अनुसार, ओंकार नाथ 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह रायबरेली में सब इंस्पेक्टर थे। इसी साल जुलाई में उनका प्रमोशन से इंस्पेक्टर बने थे। इसके बाद 23 जुलाई, 2022 को ट्रांसफर होकर अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000