थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा राजेश वर्मा की ड्यूटी के दौरान रात में दुकान के बाहर लगा बल्ब चुराने के आरोप में हुए निलंबित

यूपी के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक दरोगा का बल्ब चुराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने अब मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही कर दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरअसल फूलपुर थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा राजेश वर्मा की ड्यूटी रात की थी। उस रोज दशहरा का मेला था। इलाके के लोगों के मुताबिक घटना 6 अक्टूबर की है। सुनसान रात को प्रतापपुर बैरियर पर तैनात ड्यूटी में गश्त के दौरान दरोगा जी एक बंद दुकान पर पहुंचे और इधर-उधर देखने के बाद वहां लगे बल्ब को चुपके से चुराकर जेब में डालकर चलते बने। दरोगा को ये नहीं पता था कि उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब दुकानदार ने देखा कि दुकान पर लगा बल्ब नहीं है, तो सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। वहीं वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हुई। वहीं मामला बढ़ता देख पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने आनन-फानन में उसे निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा सिपाही से प्रोन्नति पाकर दरोगा बना था और बीते आठ माह से फूलपुर थाने में तैनात था। वहीं निलंबित दरोगा राजेश वर्मा की दलील थी कि जिस जगह पर वह ड्यूटी कर रहे थे, वहां पर अंधेरा होने के कारण यहां से बल्ब उतार कर वहां लगाया था। फिलहाल दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। अभी कुछ दिनों पहले कानपुर में भी यूपी पुलिस की किरकिरी करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी में कैद हुई थी, रात को गश्त के दौरान एक पुलिस वाले ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल चुराया था। सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000