दरोगा बना लुटेरा, ज्वैलरी व्यापारी से की 42 लाख की लूट

वाराणसी में चौकी इंचार्ज ने 42 लाख की लूट को अंजाम दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरोगा सूर्यप्रकाश पांडेय समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला थाना रामनगर के हाइवे का है, जहां वाराणसी के नादेसर चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय ने अपने अन्य साथियों के साथ ज्वेलरी व्यापारी के 42 रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई। मामला बड़ा था तो पुलिस ने जांच करनी शुरू की। जांच और सीसीटीवी फुटेज से जब पहली तस्वीर सामने आई तो परत दर परत पूरा मामला खुलता चला गया। चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय से तीन दिन तक कड़ी पूछताछ चली। तीन दिन के बाद जब मामला खुला तो सच सामने आया है और लूट की पूरी कहानी खुल गई।

दरअसल 22 जून को वाराणसी के नीचीबाग बाग स्थित ज्वैलरी व्यापारी वाराणसी से कोलकत्ता अपने कर्मचारियों से 93 लाख की रकम भेज रहा था। दो कर्मचारी यह रकम लेकर बस से जा रहे थे, जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय को हुई और उसने लूट का प्लान बनाया। चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय ने दो अन्य लोगों को लूट के प्लान में शामिल किया। बस में पहले से ही अपने एक आदमी को बैठा दिया। बस जैसे ही हाइवे पर पहुंची, वैसे ही चौकी इंचार्ज ने वर्दी में और एक अन्य लुटेरे अपने आपको क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर बस रुकवाई. कैश लेकर दोनों कर्मचारियों को बस से उतार दिया। हवाला का पैसा बताकर 93 लाख में से 42.50 लाख रख लिए और 50 लाख लौटा दिए।

लूटकांड की बार-बार ले रहा था अपडेट

डीसीपी गौरव बंसले ने बताया, ‘दोनों कर्मचारियों ने कारोबारी को फोन लगाया और पूरी वारदात बताई। यह भी बताया कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था और दो व्यक्ति सिविल ड्रेस में थे. सूचना मिलते ही कारोबारी रामनगर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। ऐसे में कारोबारी में अपने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। घटनास्थल चंदौली जिले का था, इसलिए वाराणसी पुलिस ने केस चंदौली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। चंदौली पुलिस को जांच में एक नंबर हाथ लगा। जब उस नंबर को ट्रेस किया तो वह दरोगा सूर्यप्रकाश पांडेय का निकला। चंदौली पुलिस ने वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल को सूचना दी। फिर स्पेशल टीम जांच में लगाई गई।

जांच में सामने आया कि सूर्यप्रकाश रामनगर और सैय्यदरजा थाने से लूटकांड की बार-बार अपडेट ले रहा था। ऐसे में जांच टीम का शक और गहरा गया। सोमवार दोपहर नदेसर चौकी की टीम सूर्यप्रकाश के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। सूर्यप्रकाश से कमिश्नर की निगरानी में पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए. दरोगा के पास से पुलिस को कुल 8.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं। वाराणसी कमिश्नरेट ने पूरे मामले का खुलासा किया। लूट के मामले में दो लुटेरों को मीडिया के सामने पेश किया लेकिन दारोगा सूर्यप्रकाश पांडेय को पूछताछ के बहाने पेश नहीं किया। चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात होते हुए लूट को अंजाम देने वाले दरोगा को पुलिस मीडिया के सामने आने से बचाती हुई दिखी। इस मामले में पूरी कहानी सूर्यप्रकाश पांडेय ने ही लिखी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000