सीबीआई को सौंपी जाए नेहा हत्याकांड की जांच, पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कर्नाटक के हुबली में कॉलेज परिसर के अंदर एमसीए की छात्रा नेहा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। इसकी वजह है प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बढ़ते राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस का नेहा हत्याकांड की जांच में खुद को असहाय पाना। यह कहना है कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हावेरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बसवराज बोम्मई का। हनुमान जयंती के अवसर पर अंजनेय मंदिर में विशेष पूजा करने के बाद मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि पीड़िता के पिता निरंजन हिरेमथ को राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए घटना की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए। बता दें कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज परिसर में उसके पूर्व सहपाठी और आरोपित फैयाज ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और पुलिस स्टेशन समझौता केंद्र बन गए हैं। राजनेता पुलिस को प्रभावित कर रहे हैं जिसके कारण वह असहाय हो गई है। मंत्री संतोष लाड के इस बयान पर कि भाजपा हिंदुओं की हत्या के बिना खुश नहीं थी, पर उन्होंने कहा कि नेहा को किसी जाति या धर्म तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार अपनी ही पार्टी के पार्षद को न्याय नहीं दिला रही है। कांग्रेस पार्टी ने हर चीज का राजनीतिकरण कर दिया है। उधर, कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को नेहा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही मांग की कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। बता दें कि रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हुबली में नेहा के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने भी कर्नाटक सरकार से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

सीएम ने परिवार से कहा – वेरी सॉरी, हम आपके हैं साथ…

कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने मंगलवार को मंत्री एचके पाटिल के फोन पर नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ से बातचीत की और कहा कि वेरी सॉरी, हम आपके साथ हैं। यह एक गंभीर अपराध है। एक विशेष अदालत स्थापित करके हम आरोपित व्यक्ति के लिए सजा सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के पार्षद निरंजन से साहस बनाए रखने को कहा।मंत्री पाटिल पीड़ित परिवार के आवास पर सांत्वना जताने पहुंचे थे। उन्होंने ही सीएम व निरंजन की बात कराई। बातचीत के दौरान निरंजन ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपने के लिए सिद्दरमैया को धन्यवाद दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000