इश्क, साजिश और हत्या: अपने पूरे परिवार को खत्म कराना चाहती थी स्वाति, प्रेमी संग मिलकर बना डाला खौफनाक प्लान

प्रेमी मनोज के जरिए बेगुनाह पेंटर योगेश की हत्या कराने वाली स्वाति अपने पूरे परिवार को खत्म कराने की तैयारी कर चुकी थी। उसने ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे सुन सबके होश उड़ गए। योगेश की हत्या के आरोप में अगर उसके भाई और पिता जेल नहीं जाते तो वह दोबारा परिवार को खत्म करने का प्रयास करती। अपने प्रेमी मनोज को पाने के लिए स्वाति ने ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया। दरअसल प्रेमी मनोज के जरिए बेगुनाह पेंटर योगेश की हत्या कराने वाली स्वाति अपने पूरे परिवार को खत्म कराने की तैयारी कर चुकी थी। वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को सुलाकर प्रेमी से मिलती थी। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उसने पूरे परिवार को खत्म कराने की साजिश रची। अपने इस मकसद में वह कामयाब नहीं हुई तो उसने पिता और भाइयों को ही जेल भिजवाने की साजिश रच डाली।

स्वाति की प्लानिंग इससे भी आगे तक थी। योगेश की हत्या में अगर उसके भाई और पिता जेल नहीं जाते तो वह दोबारा परिवार को खत्म करने का प्रयास करती। पुलिस पूछताछ में स्वाति और उसके प्रेमी मनोज यह कबूल किया है। सोमवार दोपहर बाद स्वाति, मनोज और मनोज के ममेरे भाई मंजीत को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान गुरैठा निवासी 21 वर्षीय पेंटर योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले में योगेश के भाई उमेश ने गांव में रहने वाले शोभाराम, उसके बेटे गौरव और कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया है कि हत्याकांड में गौरव, कपिल शामिल नहीं थे बल्कि इनकी बहन स्वाति शामिल थी।

जांच में पता चला कि बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेड़ादास निवासी मनोज पाकबड़ा में सौनियों वाला बड़ा मंदिर में किराये पर रहता था, जो गुरैठा गांव में सैलून चलाता था। मनोज और स्वाति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद मनोज ने स्वाति को बताया कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद तुम्हारे पिता-भाइयों को जेल भिजवा देंगे। इस पर स्वाति राजी हो गई थी।रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मनोज और उसके ममेरे भाई डिलारी के तेलीपुरा निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया। इस दौरान मनोज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने स्वाति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती ने पूछताछ में कबूला है कि वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को सुला देती थी। इसके बाद वह मनोज को अपने घर बुलाकर उससे बातचीत करती थी। कुछ दिन से परिवार के लोगों को शक होने लगा था। जिस कारण मनोज और स्वाति की बात नहीं हो पा रही थी।

उन्होंने योगेश की हत्या करने के बाद उसके ही फोन से पुलिस को कॉल की थी ताकि स्वाति के पिता और भाई जेल चले जाएं। इसके बाद उनका मिलना जुलना शुरू हो जाएगा। हत्यारोपी मंजीत ने पुलिस को बताया है कि वह 17 सितंबर की सुबह से हत्याकांड को अंजाम देने की फिराक में थे। उसी दिन शाम को वह पाकबड़ा में कैलसा रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें स्वाति के गांव गुरैठा का रहने वाला योगेश दिखाई दिया। मनोज ने साइकिल से जा रहे योगेश को रोक लिया और उससे पूछताछ की तब योगेश ने बताया कि एक व्यक्ति पर उसके 1000 रुपये मजदूरी का बकाया है। उसे लेने जा रहा हूं। इसके बाद मनोज और उसका रिश्तेदार मंजीत योगेश के पीछे लग गए थे। वह अपने रुपये का तगादा करने के बाद वापस जाने लगा।इसके बाद मनोज ने योगेश को शराब पिलाने का झांसा देकर रोक लिया था। मनोज ने योगेश की साइकिल पेट्रोल पंप के बगल में खड़ी करा दी थी। तीनों मंगूपुरा स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंच गए।

यहां से शराब खरीदने के बाद हर्बल पार्क जाने वाले रास्ते पर खड़े हो गए। इसके बाद तीनों शराब पीने लगे। इसी दौरान मनोज ने योगेश की शराब के पैग में 6-7 नींद की गोलियां डाल दीं जिससे योगेश नशे में हो गया था। इसके बाद आरोपी मनोज और मंजीत योगेश को बाइक पर बैठाकर जीरो प्वाइंट पुल के नीचे से बागड़पुर से होते हुए मौढा तैय्या के कब्रिस्तान के पास ले गए। मनोज ने यहां योगेश को जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठ गया। योगेश के हाथ दबा लिए और मंजीत ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद मनोज ने भी योगेश के सिर पर हमला किया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। नौंवी और दसवीं तक पढ़ाई करने वाले मनोज और स्वाति ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। योगेश की हत्या करने के बाद आरोपी योगेश ने उसके मोबाइल से पहली कॉल स्वाति के भाई गौरव के नंबर पर की। यह नंबर स्वाति ने ही मनोज को उपलब्ध कराया था। गौरव ने कॉल रिसीव भी कर ली थी। गौरव को कॉल करना भी साजिश का ही हिस्सा था ताकि पुलिस कॉल डिटेल निकलवाई तो गौरव का नाम भी सामने आ जाएगा। इसके बाद गौरव की ओर से भी कॉल की गई थी। जिसे योगेश ने रिसीव किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मनोज ने योगेश के मोबाइल से 112 पर कॉल कर बताया कि गौरव, कपिल और शोभाराम ने ईंट पत्थर से उस पर हमला कर दिया है। मनोज ने आवाज बदलकर कॉल की थी। इसके बाद आरोपी योगेश की लाश के पास ही उसका मोबाइल रखकर पाकबड़ा स्थित किराये के मकान में चले गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000