जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: फैजाबाद सांसद अवधेश के साथ कश्मीर में चुनाव प्रचार में उतरेंगे अखिलेश,मुस्लिम नेता भी झोंकेंगे ताकत

न‌ई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी अब दमखम के साथ लड़ेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। इसके साथ ही फैज़ाबाद सांसद अवधेश प्रसाद भी घाटी में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। युवा सांसदों के अलावा मुस्लिम नेताओं की टीम भी समीकरण साधने के लिए जुटेगी।

लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें जीतकर सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा का दूसरे राज्यों में विस्तार का फैसला किया है। इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजूबत आमद दर्ज कराने की रणनीति पर अखिलेश काम कर रहे है। हरियाणा में सपा का गठबंधन न होने से सपा ने चुनाव से कदम पीछे खींच लिए,लेकिन जम्मू-कश्मीर में सपा की लांचिंग के तुरंत बाद संगठन को चुनावी मैदान में उतार दिया।

जम्मू-कश्मीर के सपा प्रदेश अध्यक्ष जिया लाल वर्मा के मुताबिक पार्टी पहले 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन पार्टी के प्रति लोगों का रुझान देखने को मिला। ऐसे में 30 से ज्यादा सीटों पर नामांकन कराया गया,जिसमें कई पर्चे रिजेक्ट हो गए।वर्तमान में 23 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।इसमें 18 सीटें कश्मीर और 5 सीटें जम्मू की हैं।

जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष जिया लाल वर्मा के मुताबिक सपा मुखिया अखिलेश यादव से चुनावी सभा के लिए वक्त मांगा था।सपा ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की लिस्ट भेज दी है। इसमें सांसद अवधेश प्रसाद,धर्मेंद्र यादव,जावेद अली,हरेंद्र मलिक,इकरा हसन,प्रिया सरोज,पुष्पेंद्र सरोज, विधायक कमाल अख्तर खां,एमएलसी जासमीर अंसारी,पूर्व एमएलसी उदय वीर सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता किरनमय नंदा, राम आसरे विश्वकर्मा समेत 13 लोग हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000