पटना के पुनपुन में JDU लीडर सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजधानी पटना के पुनपुन में जेडीयू के युवा लीडर सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक अन्य युवक गोलीबारी की इस घटना में घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि, मृतक जेडीयू नेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

उधर, इम मामले के बाद आक्रोशित लोगों पटना-गया मार्ग जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, देर रात पुनपुन में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौटते वक्त बड़हियाकोल में जेडीयू नेता और उनके एक साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दोनों युवक गिर पड़े। जेडीयू नेता की तो वहीं मौके पर मौत हो गई। जबकि, उनके दोस्त मुनमुन को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

समर्थकों ने किया हंगामा

पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। कहीं यह हत्या राजनीतिक अदावत में तो नहीं की है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। उधर, देर रात ही मृतक के समर्थकों ने पटना-गया रोड को जाम कर हंगामा किया। पुलिस के काफी समझाने पर वे लोग माने। तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र की आरजेडी प्रत्याशी और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पुनपुन पहुंचकर सौरभ कुमार के परिजनों से मुलाकात की। घटनास्थल पर पटना पुलिस की स्पेशल टीम जांच करने पहुंच गई है।

सिर में लगीं दो गोलियां

मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि देर रात एक शादी समारोह से सौरभ अपने एक साथियों के साथ बढ़ईया कोल से लौट रहे थे। इसी दौरान पुनपुन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सौरभ के सिर में दो गोली लगी और उनके साथी मुनमुन को तीन गोली लगी। एसपी ने बताया कि सिर में दो गोली लगने से सौरभ कुमार की मौत हो गई। वहीं, उनका साथी मुनमुन घायल है और पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000