कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बेटे ने बेरहमी से अपने बुजुर्ग पिता की पिटाई कर दी। पिटाई से चोट खाया पिता रातभर बिस्तर पर तड़पता रहा, लेकिन बेटे ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया। सुबह जब देखा तो पिता बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। धीरे-धीरे जब यह खबर पड़ोसियों को पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र के हरवंसनगर का है। 35 वर्षीय गोलू गाजियाबाद में ही रहकर मजदूरी करता था। साथ में उसका 65 वर्षीय पिता लाली भी रहता था। दोनों हरवंसनगर में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार देर रात किसी बात को लेकर गोलू ने अपने बुजुर्ग पिता लाली को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। बेटे गोलू की पिटाई से लाली गंभीर रूप से घयाल हो गया।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान मौत

पिता लाली रातभर बिस्तर पर पड़ा दर्द से कराहता रहा, लेकिन गोलू का दिल तक नहीं पसीजा ।सुबह जब वह सोकर उठा तो देखा कि पिता लाली बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। ये देख गोलू के पांव तले जमीन खिसक गई। धीरे-धीरे इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाली को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया

घटना ACP नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे गोलू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात गोलू ने अपने पिता लाली पर हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा था। सुबह पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोपहर के समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रातभर घर के अंदर पिता को बंद रखा

ACP नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी गोलू ने पिता के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। रातभर घर के अंदर बंद रखा। अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद बुजुर्ग की जान बच जाती। फिलहाल पुलिल ने गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000