समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से ओम प्रकाश राजभर के तलाक के बाद आजम के जरिए सपा में होगी केशव देव मौर्य की एंट्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदलते हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने दो सहयोगियों ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए अपना दरवाजा बंद कर लिया है। इस बीच कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज होकर गठबंधन तोड़ने वाले केशव देव मौर्य के नेतृत्व वाली गठबंधन सहयोगी महान दल अब सपा के पाले में वापस लौटने को बेताब लग रही है। इसके संकेत उस समय मिले थे जब केशव देव मौर्य ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की थी। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन टूट गया था। दरअसल साल-2008 में गठित महान दल उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनावों में सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा था, लेकिन पिछले महीने केशव देव मौर्य ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले सपा के साथ विधान परिषद में नहीं भेजने के बाद गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी। केशव देव मौर्य ने शुक्रवार को रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की थी और भविष्य और अतीत पर चर्चा करने के बाद इस विवाद को खत्म करने का संकेत दिए थे।

दोनों नेताओं के बीच लंबी मुलाकात हुई जिसके बाद केशव देव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव राज्य में पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ने वाले एकमात्र नेता हैं। सियासी पंडितों की माने तो महान दल की उपस्थिति पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकांश पिछड़ी जातियों जैसे शाक्य, सैनी, मौर्य और कुशवाहा समुदाय में है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एसपी के साथ नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हैं तो मौर्य ने जवाब दिया कि, “हां, मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के लिए सपा के अलावा कोई और पार्टी नहीं लड़ रही है। और मेरी राजनीति भी उन्हीं सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा में चले गए थे। महान दल को विधानसभा चुनाव में सपा ने दो टिकट दिए थे। केशव देव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश ने बदायूं जिले के बिलसी से और पत्नी सुमन शाक्य ने फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ा था। हालांकि, दोनों सीटों पर महान दल हार गया। विधानसभा चुनावों में सपा के सत्तारूढ़ भाजपा को हराने में विफल रहने के बाद छह दलों का गठबंधन बिखरने लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000