फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कोतवाली नगर की पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार वैश्य को किया गिरफ्तार

वादी मुकदमा कुलदीप, निवासी ग्राम- महुआर, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ द्वारा थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके अनुसार, वादी को पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर दिनांक- 06.10.2025 को वह राजपाल टंकी यूनियन बैंक के नीचे स्थित दीप इलेक्ट्रॉनिक गया, जहाँ दुकान स्वामी दीपक द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के मामले में अभियुक्त दीपक कुमार वैश्य को अदालत ने भेजा जेल 

दिनांक- 17.10.2025 को वादी जब उक्त दुकान पर पुनः गया, तो दीपक द्वारा उसे चरित्र प्रमाण पत्र दिनांक- 17.10.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपयुक्त/पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के नाम से प्रदान किया गया। तत्पश्चात जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वादी का आवेदन अभी भी लंबित है एवं दीपक द्वारा फर्जी, कूट रचित चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 534/25 धारा- 319(2) 1318(4)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उप निरीक्षक अर्चना मय हमराह कर्मचारीगण उप निरीक्षक अंकित कुमार तिवारी मय हमराही हेड कांस्टेबल सन्तोष कुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त दीपक कुमार वैश्य पुत्र अशोक कुमार वैश्य निवासी- करनपुर, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत राजापाल टंकी यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त दीपक के पास से पुलिस टीम द्वारा की गई बरामदगी 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निर्वाचन स्टिकर 17 वर्क, आधार कार्ड 51 अदद, आधार कार्ड की छाया प्रति 15 वर्क, आधार कार्ड लेमिनेशन 29 वर्क, पैन कार्ड 04 अदद, पैन कार्ड की छाया प्रति 03 वर्क, लैमिनेशन पाउच 67 वर्क,ई-श्रम कार्ड 02 अदद, ड्राइविंग लाइसेंस 01 अदद, विकलांग कार्ड 01 अदद, माफ डिवाइस (अंगुष्ठ छाप) 06 अदद, स्टीकर होल्डिंग पंपलेट 41 वर्क, फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र व जिसमें सलंग्न एक सीसीटीएनएस रिपोर्ट के साथ कुल 07 वर्क, निर्वाचन कार्ड 02 अदद, निर्वाचन कार्ड की छाया प्रति 02 वर्क, मॉनिटर 01 अदद, लेमिनेशन मशीन 01 अदद, सीपीयू बरामद किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000